UP PET 2022: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) का आयोजन 15 और 16 अक्तूबर, 2022 को किया जा रहा है। परीक्षा का आयोजन साल 2022-2023 में यूपी सरकार की ओर से जारी की जाने वाली समूह ग भर्तियों के लिए इस परीक्षा में पात्रता हासिल करना आवश्यक होता है। आयोग की ओर से पीईटी परीक्षा का आयोजन राज्य भर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। ऐसे में हम परीक्षा में शामिल हो रहे उम्मीदवारों के लिए हम लेकर आए हैं परीक्षा से जुड़े कुछ अहम नियम और गाइडलाइंस जो उम्मीदवारों द्वारा परीक्षा के दौरान पालन किया जाना आवश्यक है।