फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीसीईटी 2021: एनटीए ने आवेदक उम्मीदवारों को दी बड़ी राहत, बढ़ाई समय-सीमा

Wed, 21 Jul 2021 07:58 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

कोरोना महामारी के कहर को देखते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने उत्तर प्रदेश कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (UPCET) 2021 के आवेदकों को बड़ी राहत प्रदान की है। एनटीए ने उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2021 के आवेदन फॉर्म में रही त्रुटियों को सुधारने के लिए करेक्शन विंडो की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।
विज्ञापन
यूपीसीईटी : उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी के कहर को देखते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने उत्तर प्रदेश कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (UPCET) 2021 के आवेदकों को बड़ी राहत प्रदान की है। एनटीए यानी राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने यूपीसीईटी यानी उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2021 के आवेदन फॉर्म में रही त्रुटियों को सुधारने के लिए करेक्शन विंडो की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। उम्मीदवार जो आवेदन पत्र में बदलाव करना चाहते हैं, वे 23 जुलाई तक upcet.nta.nic.in पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। 

 

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने अपनी आधिकारिक अधिसूचना में कहा कि यदि कोई करेक्शन आवश्यक हो तो उक्त अवधि के दौरान उपर्युक्त वेबसाइट लिंक के माध्यम से ऑनलाइन सुधार किया जा सकता है। यूपीसीईटी आवेदन फॉर्म में सुधार की मांग करने वाले किसी भी लिखित आवेदन, ई-मेल या फैक्स पर विचार नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन


आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।  

एनटीए ने बताया कि अगर किसी आवेदक ने पहले गलती से कोई और दस्तावेज अपलोड कर दिया है तो ऐसे उम्मीदवारों को उन पहले से अपलोड किए गए दस्तावेजों को बदलने की भी अनुमति है। बता दें कि यूपीसीईटी 2021 की आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई को समाप्त हुई थी।
विज्ञापन


यूपीसीईटी 2021 की परीक्षा तिथियों के बारे में, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने कहा है कि परीक्षा की तारीख को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जैसे ही इसे अंतिम रूप से तैयार कर लिया जाएगा, इसे एनटीए की वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जाएगा। वहीं, किसी भी प्रकार की सहायता और स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार एनटीए की हेल्प डेस्क से 011 4075 9000 पर संपर्क कर सकते हैं या एनटीए को upcet@nta.ac.in पर ई-मेल कर सकते हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि यूपीसीईटी एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है। इसे पहले उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा (UPSEE 2021) के रूप में जाना जाता था। पिछले साल तक इसका संचालन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय करता था लेकिन अब इसकी जिम्मेदारी एनटीए को दे दी गई है। यूपीसीईटी 2021 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदंवारों को काउंसलिंग और सीट आवंटन के लिए बुलाया जाएगा। आवंटन परीक्षा में रैंक/स्कोर के आधार पर किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें