फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP board results 2020: बागपत के इस स्कूल ने यूपी में लहराया परचम, एक ही स्कूल के हैं 10वीं और 12वीं टॉपर

Sat, 27 Jun 2020 02:24 PM IST
आसिम खान एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एक ही स्कूल के छात्रों ने किया 10वीं और 12वीं में यूपी टॉप - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

UP Board 12th Results 2020: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने दसवीं और बारहवीं परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस साल 10वीं और 12वीं में टॉप करने वाले दोनों छात्र बागपत के एक ही स्कूल के हैं। हाईस्कूल में बागपत के बाड़ौत की रिया जैन तो इंटरमीडिएट में बाड़ौत के ही अनुराग मलिक ने यूपी टॉप किया है। ये दोनों बड़ौत के श्रीराम इंटर कॉलेज के हैं।

विज्ञापन




दसवीं में रिया जैन ने किया यूपी टॉप
इस साल के रिजल्ट में लड़कों के मुकाबले लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। दसवीं कक्षा में 23 लाख 982 छात्र पास हुए हैं। दसवीं में इस साल बड़ौत-बागपत की रिया जैन ने टॉप किया है। रिया ने 96.67 फीसदी नंबरों के साथ 10वीं टॉप की। दसवीं में दूसरा स्थान अभिमन्यु वर्मा का रहा है। उन्होंने 95.83 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। वह साई इंटर कॉलेज बाराबंकी के विद्यार्थी हैं। 

वहीं, तीसरा स्थान योगेश प्रताप सिंह और राजेंद्र प्रताप सिंह का रहा। इन दोनों ही विद्यार्थियों ने 95.33 फीसदी अंकों के साथ हाईस्कूल की परीक्षा में टॉप किया है। योगेश प्रताप सदभावना इंटर कॉलेज बाराबंकी के विद्यार्थी हैं। दसवीं में इस बार 83.31 फीसदी छात्र पास हुए हैं। 
विज्ञापन


बड़ौत के अनुराग मलिक ने की 12वीं टॉप
इंटरमीडिएट में बड़ौत-बागपत के अनुराग मलिक ने यूपी टॉप किया है। उन्होंने 97 फीसदी नंबर प्राप्त किए। दूसरे स्थान पर प्रयागराज के प्रांजल सिंह हैं। उन्होंने 96 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। तीसरे स्थान उत्कर्ष शुक्ला का रहा है जिन्होंने 94.80 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। वो औरैया के रहने वाले हैं। 12वीं में इस बार 74.63 फीसदी छात्र पास हुए हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें