UP Madarsa Board Result 2022: यूपी मदरसा बोर्ड की ओर से मुंशी-मौलवी, आलिम, कामिल और फाजिल की परीक्षाओं का रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा। उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड कार्यालय में पदस्थ सूत्रों ने जानकारी दी है
UP Madarasa Board Results 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषइ की ओर से यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी किए जाने के बाद से ही यूपी मदरसा बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम को लेकर भी कयासबाजी बढ़ गई है। सवा लाख छात्र लगातार उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट को लेकर टकटकी लगाए हुए हैं। ऐसे छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है।
विज्ञापन
Trending Videos
10 जुलाई से 15 जुलाई के बीच जारी होगा मदरसा बोर्ड का रिजल्ट
यूपी मदरसा बोर्ड की ओर से मुंशी-मौलवी, आलिम, कामिल और फाजिल की परीक्षाओं का रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा। उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड कार्यालय में पदस्थ सूत्रों ने जानकारी दी है कि मदरसा बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट 10 जुलाई से 15 जुलाई के बीच जारी होने की उम्मीद है।
उत्तर प्रदेश बोर्ड ऑफ मदरसा एजुकेशन (UPBME) लखनऊ ने बताया कि मदरसा बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन का काम पूरा हो चुका है, अब नंबरों की ऑनलाइन फीडिंग की जा रही है। इस साल परीक्षा में करीब 1.20 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार जगमोहन सिंह का कहना है कि 10 से 15 जुलाई के बीच मदरसा बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।