फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2020: बिना परेशानी के यूपी बोर्ड के दसवीं-बारहवीं का रिजल्ट देखने के लिए results.amarujala.com पर करें पंजीकरण

Mon, 22 Jun 2020 03:37 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2020
विज्ञापन

UP Board Result 2020: उत्तर प्रदेश बोर्ड 27 जून को दसवीं और बारहवीं कक्षा के नतीजे घोषित करेगा। दसवीं और बारहवीं कक्षा के परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होंगे। अक्सर देखा गया है कि रिजल्ट के जारी होते ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट हैवी ट्रैफिक की वजह से क्रैश हो जाती है और विद्यार्थियों को रिजल्ट देखने में बेहद परेशानी होती है। ऐसे में विद्यार्थी बेहद आसानी से अमर उजाला के results.amarujala.com के जरिए यूपी बोर्ड के दसवीं और बारहवीं कक्षा के नतीजे देख सकते हैं। विद्यार्थियों को इसके लिए results.amarujala.com पर पंजीकरण कराना होगा।

विज्ञापन


बता दें कि हिमाचल बोर्ड के दसवीं और बारहवीं कक्षा के रिजल्ट के घोषणा के वक्त भी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के क्रैश होने के चलते अमर उजाला के 'माईरिजल्टप्लस' के जरिए ही विद्यार्थियों ने सबसे पहले अपना रिजल्ट देखा था और मार्कशीट डाउनलोड की थी। हिमाचल बोर्ड के दसवीं कक्षा के रिजल्ट जारी होने के दौरान 95 फीसदी विद्यार्थियों ने results.amarujala.com के जरिए अपने परिणाम देखे थे। वहीं, बारहवीं कक्षा के रिजल्ट जारी होने के दौरान भी 85 से 90 फीसदी विद्यार्थी ने सबसे पहले अमर उजाला पर अपना रिजल्ट देखा था।  ऐसे में यूपी बोर्ड के रिजल्ट के दौरान भी विद्यार्थी बिना किसी परेशानी के अमर उजाला के 'माईरिजल्टप्लस' के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 
विज्ञापन


कैसे देखें माईरिजल्टप्लस पर अपना रिजल्ट
-विद्यार्थी सबसे पहले माईरिजल्टप्लस की वेबसाइट पर जाएं।
-विद्यार्थी इस लिंक पर क्लिक करते ही माईरिजल्टप्लस की वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे।
-इसके अलावा, विद्यार्थी https://results.amarujala.com/ पर क्लिक करके भी यहां पहुंच जाएंगे।
-इसके बाद विद्यार्थियों को होम पेज पर यूपी बोर्ड के दसवीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-इस लिंक पर क्लिक करते ही विद्यार्थियों के सामने एक नई विंडो खुल जाएगी।
-यहां विद्यार्थी बेहद आसानी से अपना रोल नंबर डालते ही रिजल्ट देख सकते हैं।


नोट: ध्यान रहे कि लिंक सक्रिय 27 जून को यूपी बोर्ड की तरफ से रिजल्ट के जारी होते ही होगा। इसके बाद ही विद्यार्थी अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

कैसे करें अमर उजाला पर रजिस्ट्रेशन?
अभ्यर्थी इस लिंक पर क्लिक करके बेहद आसानी से माईरिजल्टप्लस पर पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें