फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board 2020: 10वीं-12वीं में एनसीसी लेने वाले छात्र पढ़ेंगे एक विषय कम

Mon, 27 Apr 2020 10:49 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

UP Board 2020 : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) के 27 हजार से ज्यादा विद्यालय में एनसीसी (NCC) को वैकल्पिक विषय के रूप में शुरू करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। सरकार द्वारा इस प्रस्ताव पर मंजूरी के बाद इस प्रक्रिया को चालू कर दिया जाएगा। इस प्रस्ताव के पास होने के बाद यूपी बोर्ड एनसीसी की लिखित परीक्षा और प्रैक्टिकल एनसीसी की बटालियन कराएगी। अभी तक एनसीसी की परीक्षा तथा प्रैक्टिकल बटालियन के द्वारा ही ली जाती है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभी तक जितने भी अभ्यर्थी एनसीसी लेते रहे हैं, उनको इसके अतिरिक्त विषय के रूप में पढ़ना पड़ता है। अभी तक 10वी के छात्रों को 6 विषय तथा 12वीं के विद्यार्थियों को 5 विषय के साथ ही एनसीसी भी पढ़ना पड़ता था। परंतु जब एनसीसी एक वैकल्पिक विषय के रूप में शामिल होगा तो हाईस्कूल के छात्रों को 6 की बजाए 5 विषय तथा इंटर के छात्रों को पांच की जगह 4 विषय ही पढ़ने पड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर बोर्ड ने एनसीसी का कोर्स तैयार किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विषय विशेषज्ञ समिति संयोजक कैप्टन विजयराज यादव का कहना है कि एनसीसी को वैकल्पिक विषय के रूप में लागू करने से विद्यार्थियों की रुचि इस ओर ज्यादा बढ़ेगी। जिसके बाद इस विषय को अन्य स्कूलों में भी लागू किया जा सकता है।

UP Board की आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें - DU University: दिल्ली विश्वविद्यालय ने बढ़ाई विदेशी छात्रों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि  

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें