मॉडल पेपर यूपी बोर्ड-2020 (विज्ञान)
समय - 3 घंटे 15 मिनट
पूर्णांक : 70
नोट - प्रारंभ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए निधारित हैं।
सामान्य निर्देश :
(i) यह प्रश्न-पत्र तीन खंडों 'क', 'ख' एवं 'ग' में विभाजित है।
(ii) प्रत्येक खंड का पहला प्रश्न बहुविकल्पीय है, जिसमें चार विकल्प दिए गए हैं। सही विकल्प चुनकर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिए।
(iii) प्रत्येक खंड के सभी प्रश्न एक साथ करना आवश्यक है। प्रत्येक खंड नए पृष्ठ से प्रारम्भ किया जाए।
(iv) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
(v) प्रश्नों के निर्धारित अंक उनके सम्मुख दिए गए हैं।
(vi) आवश्यकतानुसार अपने उत्तरों की पुष्टि स्वच्छ एवं नामांकित चित्रों तथा रासायनिक समीकरणों द्वारा कीजिए।
खंड -क
प्रश्न 1. (क) वक्रता त्रिज्या (r) तथा फोकस दूरी (f) के मध्य संबंध है - (1 अंक)
(a) r=f
(b) 2r=f
(c) r=2f
(d) rxf=1
(ख) आसमान के नीला दिखाई देने का कारण है - (1 अंक)
(a) परावर्तन
(b) अपवर्तन
(c) वर्ण-विक्षेपण
(d) प्रकीर्णन
(ग) किसी प्रतिरोधी तार के सिरों का विभवान्तर 1.5 वोल्ट है। इसमें 20 सेकेंड तक धारा प्रवाहित करने पर 15 जूल ऊर्जा उत्पन्न होती है। प्रतिरोधी तार में उत्पन्न धारा है- (1 अंक)
(a) 0.5 ऐम्पियर
(b) 2 ऐम्पियर
(c) 5 ऐम्पियर
(c) 10 ऐम्पियर
(घ) एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र B में क्षेत्र के लम्बवत रखे । लम्बाई के धारावाही चालक पर लगने वाले बल का परिमाण है - (1 अंक)
(a) B/Ll
(b) I/BL
(c) BIL
(d) BL/I
प्रश्न 2. (क) दृश्य प्रकाश के किस रंग की तरंगदैर्ध्य अधिकतम तथा न्यूनतम होती है? (1+1 = 2 अंक)
(ख) एक लेंस की फोकस दूरी - 2.0D है। इसकी फोकस दूरी तथ प्रकृति बताइए। (2 अंक)
(ग) हम वाहनों में उत्तल दर्पण को पश्च-दृश्य दर्पण के रूप में वरीयता क्यों देते हैं? (2 अंक)
प्रश्न 3. (क) मानव नेत्र का नामांकित चित्र बनाकर इसकी कार्यप्रणाली स्पष्ट कीजिए। (4 अंक)
अथवा
(i) प्रकाश के अपवर्तन के नियमों को स्पष्ट कीजिए।
(ii) किरण आरेख की सहायता से उत्तल लेंस के फोकस तथा वक्रत केन्द्र के मध्य स्थित वस्तु के प्रतिबिम्ब की स्थिति, आकार तथा प्रकृति का उल्लेख कीजिए।
(ख) विद्युत चुम्बकीय प्रेरण से आप क्या समझते हैं? विद्युत चुम्बकीय प्रेरण से उत्पन्न वैद्युत धारा की दिशा के लिए फ्लेमिंग के दायें हाथ के नियम की व्याख्या कीजिए। (2+2 = 4 अंक)
अथवा
नीचे प्रदर्शित परिपथ के कुल प्रतिरोध तथा परिपथ में प्रवाहित कुल विद्युत धारा का परिकलन कीजिए।
(चित्र के लिए आगे दिए लिंक से मॉडल पेपर की फोटो देखें)
प्रश्न 4. एक कार्यालय में 9 वॉट के 10 एल.ई.डी. बल्ब प्रतिदिन 4 घंटे तक, 60 वॉट के 5 पंखे प्रतिदिन 12 घंटे तक, 100 वॉट का एक रेफ्रिजरेटर प्रतिदिन 24 घंटे तक तथा 1.5 किलोवॉट का एक एअर-कंडीशनर प्रतिदिन 10 घंटे तक उपयोग होते हैं। कार्यालय में एक माह में व्यय होने वाली कुल विद्युत ऊर्जा का रु. 4 प्रति यूनिट की दर से मूल्य ज्ञात कीजिए। (7 अंक)
अथवा
दिष्ट धारा तथा प्रत्यावर्ती धारा में क्या अंतर है? दिष्ट धारा जनित्र के सिद्धान्त तथा कार्यविधि का सचित्र वर्णन कीजिए। (2+5 = 7 अंक)
खंड - ख
प्रश्न 5. (क) एक विलयन में हाइड्रोजन आयन सान्द्रण 1x10-6 मोल प्रति लीटर है। इस विलयन का pH मान है - (1 अंक)
(a) 6
(b) 8
(c) 14
(d) 20
(ख) लीथियम विकर्ण संबंध प्रदर्शित करता है - (1 अंक)
(a) बेरेलियम के साथ
(b) सोडियम के साथ
(c) मैग्नीशियम के साथ
(d) ऐलुमीनियम के साथ
(ग) खाद्य पदार्थ के डिब्बों पर जिंक के स्थान पर टिन का लेप होता है, क्योंकि - (1 अंक)
(a) दिन की अपेक्षा जिंक मंहगा है।
(b) टिन की अपेक्षा जिंक का गलनांक अधिक है।
(c) टिन की अपेक्षा जिंक अधिक अभिक्रियाशील है।
(d) टिन की अपेक्षा जिंक कम अभिक्रियाशील है।
प्रश्न 6. (क) निम्नलिखित यौगिकों के IUPAC पद्धति में नाम लिखिए - (2 अंक)
(यौगिकों का फॉर्मूला आगे दिए लिंक से प्रश्नपत्र में देखें।)
(ख) ऑक्सीजन की वृद्धि अथवा ह्रास के आधार पर ऑक्सीकरण तथा अपचयन अभिक्रियाओं को परिभाषित कीजिए। (2 अंक)
(ग) अम्ल तथा क्षार की आधुनिक परिभाषा दीजिए। (2 अंक)
प्रश्न 5. धातुओं के शोधन की विद्युत अपघटनी विधि का सचित्र वर्णन कीजिए। (4 अंक)
अथवा
आधुनिक आवर्त सारणी तथा मेन्डेलीफ की आवर्त सारणी में तत्वों की व्यवस्था की तुलना कीजिए।
प्रश्न 8. ऐसीटिक अम्ल बनाने की विधि का रासायनिक समीकरण लिखिए। रासायनिक समीकरणों के साथ इसकी एस्टरीकरण तथा निर्जलीकरण अभिक्रियाओं को स्पष्ट कीजिए। इसके दो उपयोग भी लिखिए। (2+4+1 = 7 अंक)
अथवा
निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए-
(i) विकृत गन्धिता
(ii) उदासीनीकरण अभिक्रिया
(iii) हाइड्रोजनीकरण अथवा हाइड्रोजन का दहन
(iv) साबुन की शोधन प्रक्रिया
खंड - ग
प्रश्न 9. (क) निम्नलिखित में से किस हार्मोन की कमी से मधुमेह रोग होता है। (1 अंक)
(a) गैस्ट्रिन
(b) इन्सुलिन
(c) थाइरॉक्सिन
(d) पैराथॉर्मोन
(ख) केवल जल में घुलनशील विटामिन है- (1 अंक)
(a) विटामिन-A
(b) विटामिन-C
(c) विटामिन-D
(d) विटामिन-K
(ग) मेंडल ने अपने प्रयोग किस पौधे पर किए थे? (1 अंक)
(a) जंगली मटर
(b) गार्डन मटर
(c) गोभी
(d) चम्पा
(घ) चिपको आन्दोलन का नेतृत्व किसने किया था? (1 अंक)
(a) सुदर लाल बहुगुणा
(b) हेमवती नन्दन बहुगुणा
(c) मेधा पाटकर
(d) अरूंधती रॉय
प्रश्न 10. (क) ATP तथा NADP के पूर्ण रूप लिखिए। (2 अंक)
(ख) परिवार नियोजन किसे कहते हैं? नियोजित परिवार के लिो स्थायी विधियों का उल्लेख कीजिए। (1+1 = 2 अंक)
(ग) समयुग्मी तथा विषमयुग्मी जीवों में अंतर स्पष्ट कीजिए। (2 अंक)
प्रश्न 11. (क) प्राकृतिक चयन सिद्धान्त की व्याख्या कीजिए। (4 अंक)
अथवा
आहार नाल के विभिन्न भागों के नाम लिखिए तथा उनमें उत्पन्न रसों के नाम एवं उनके कार्य बताइए।
(ख) आहार श्रृंखला से आप क्या समझते हैं? किसी आहार श्रृंखला में उपस्थित विभिन्न स्तरों का वर्णन कीजिए। (1+3 = 4 अंक)
अथवा
अम्लीय वर्षा क्या है? यह किस प्रकार उत्पन्न होती है? इसके प्रमुख हानिकारक प्रभाव लिखिए।
प्रश्न 12. पौधों में जनन का विस्तृत वर्णन कीजिए। (7 अंक)
अथवा
मानव मस्तिष्क का नामांकित चित्र बनाते हुए उसके विभिन्न भागों के कार्यों का वर्णन कीजिए।
टिप्स - मनोज कुमार, डीसी इंटर कॉलेज, मोहाना
- परीक्षा के दौरान न्यूमेरिकल प्रश्नों पर विशेष रूप से ध्यान दें।
- समय सीमा का ध्यान रखते हुए सिर्फ बड़े प्रश्नों में ही न उलझे रहें।
- सभी प्रश्नों के उत्तर तय शब्द सीमा में ही दें और प्रश्न के अनुरूप ही डायग्राम बनाएं।
- जो प्रश्न आ रहे हों उन्हें पहले हल करने की कोशिश करें। साथ ही प्रश्नों की संख्या और हल संख्या स्पष्ट रूप से लिखें।
यहां है अन्य विषयों के मॉडल पेपर्स -
हिंदी
अंग्रेजी
सामाजिक विज्ञान
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के विज्ञान विषय का मॉडल पेपर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।