फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board 10th Result: 10वीं के नतीजों से प्रदेश को मिला प्रिंस, जानें बाकी टॉपर्स के नाम

Sat, 18 Jun 2022 03:08 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

कानपुर के प्रिंस पटेल ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। वहीं, मुरादाबद की संस्कृति ठाकुर दूसरे पायदान पर रहीं। शीर्ष 10 में कुल 27 छात्र-छात्राएं हैं।
विज्ञापन
UP Board Result - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कक्षा दसवीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए हैं। कानपुर के प्रिंस पटेल ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। वहीं, मुरादाबाद की संस्कृति ठाकुर दूसरे पायदान पर रहीं। शीर्ष 10 में कुल 27 छात्र-छात्राएं हैं। इनमें से आठ लड़के और 19 लड़कियां हैं।
विज्ञापन

 
रैंक नाम शहर
1 प्रिंस पटेल कानपुर नगर
2 संस्कृति ठाकुर मुरादाबाद
2 किरण कुशवाहा कानपुर नगर
3 अनिकेत शर्मा कन्नौज
4 पलक अवस्थी कानपुर नगर
4 आस्था सिंह प्रयागराज
5 एकता वर्मा सीतापुर
5 अथर्व श्रीवास्तव रायबरेली
5 नैंसी वर्मा कानपुर नगर
5 प्रांशी द्विवेदी कानपुर नगर
6 शीतल वर्मा सीतापुर
7 इशिता वर्मा सीतापुर
7 कशिश यादव रायबरेली
7 हर्षिता शर्मा मऊ
8 अजय प्रताप सिंह रायबरेली
8 राज यादव कानपुर नगर
8 ओमशी सिंह ललितपुर
8 अंजलि चौहान मऊ
8 आशुतोष कुमार वाराणसी
9 शिवा कानपुर नगर
9 अनुप्रिया जैन ललितपुर
9 रोशनी निषाद फतेहपुर
10 अभय पटेल हरदोई
10 हर्षित सिंह चित्रकूट
10 आस्था तिवारी प्रयागराज
10 निषिता यादव अयोध्या
10 अंशु यादव देवरिया

यूपी बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन बीते मार्च-अप्रैल में किया गया था। बता दें कि यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं की परीक्षा के लिए कुल 51 लाख से अधिक छात्रों ने अपना पंजीयन कराया था। वहीं, 48 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। इनमें से करीब 27 लाख छात्रों ने दसवीं के लिए आवेदन किया था। यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल के मुताबिक, हाईस्कूल में कुल 2781654 छात्र पंजीकृत थे, इनमें से 2525007 ने परीक्षा दी। वहीं 12वीं में 2411035 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 2250742 छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें