UGC NET 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने मंगलवार को आयोजित हुई यूजीसी नेट परीक्षा के संबंध में एक नोटिस जारी किया है। राजस्थान में स्थित एक केंद्र पर तकनीकी गड़बड़ी के चलते यहां आयोजित आज की यूजीसी नेट परीक्षा को स्थगित करना पड़ा। एजेंसी ने नोटिस जारी कर बताया कि शंकर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, एसपी-41, रीको औद्योगिक क्षेत्र, कूकस, राष्ट्रीय राजमार्ग 11 सी, कूकस, जयपुर केंद्र पर आयोजित होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा को पुनर्निधारित किया गया है।
एजेंसी ने बताया कि तकनीकी गड़बड़ी के चलते शंकरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, एसपी-41, रीको इंडस्ट्रियल एरिया में प्रथम पाली की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। परीक्षा का आयोजन दोबारा किया जाएगा।
आधिकारिक अधिसूचना में लिखा है, 'शंकरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, एसपी-41, रीको इंडस्ट्रियल एरिया, कुकस, नेशनल हाईवे 11 सी, कुकस, जयपुर, राजस्थान, भारत, 302028 में परीक्षा प्रक्रिया के दौरान तकनीकी गड़बड़ियों के कारण यूजीसी नेट जून 2024 (पुनर्निर्धारित) की 27.08.2024 (शिफ्ट - I) को सीबीटी मोड में निर्धारित परीक्षा आयोजित नहीं की जा सकी।'
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने उपर्युक्त केंद्र को आवंटित सभी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा फिर से आयोजित करने का निर्णय लिया है। परीक्षा की तिथि, समय और स्थान की घोषणा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी।