फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC NET Answer Key 2023: जारी होने वाली है यूजीसी नेट परीक्षा की उत्तर कुंजी, लॉगिन क्रेडेंशियल रखें तैयार

Fri, 29 Dec 2023 03:30 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UGC NET December Answer Key 2023: यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा संपन्न हो चुकी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों को अब उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट का इंतजार है।
विज्ञापन
यूजीसी नेट उत्तर कुंजी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UGC NET 2023 Answer Key: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) जल्द ही राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) दिसंबर 2023 की उत्तर कुंजी रिस्पॉन्स शीट 2023 के साथ जारी करेगा। यूजीसी नेट परीक्षा में शामिल छात्र आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर यूजीसी नेट उत्तर कुंजी 2023 देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन

UGC NET 2023 उठा सकेंगे आपत्तियां

यूजीसी नेट उत्तर कुंजी 2023 पीडीएफ प्रारूप में जारी करेगा। जिसमें प्रत्येक विषय के लिए प्रोविजनल आंसर होंगे। उम्मीदवार उत्तरों के साथ अपने उत्तरों का मिलान करके अपने संभावित अंकों की गिनती कर सकेंगे। यदि किसी उम्मीदवार को उत्तरों में गड़बड़ी मिलती है, तो वे संबंधित प्रश्न को चुनौती दे सकेंगे। यूजीसी उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने की अनुमति देगा। इसके लिए प्रति प्रश्न 200 रुपये का भुगतान करना होगा।

यूजीसी नेट दिसंबर 2023 उत्तर कुंजी के खिलाफ उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों का विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाएगी और  यदि कोई संशोधन करना होगा तो किया जाएगा। इसके बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी होगी। यूजीसी नेट दिसंबर परिणाम 2023 अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2023 लिखित परीक्षा 06, 07, 08, 11, 12, 13 और 14 दिसंबर 2023 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें