इस दिन से शुरू होगी परीक्षा
कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 16 फरवरी से शुरू होगी और 20 मार्च 2024 को समाप्त होगी। परीक्षा एक ही पाली में आयोजित की जाएगी- सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक। प्रैक्टिकल परीक्षा 2 जनवरी से 12 जनवरी 2024 तक आयोजित की जाएगी।
जरूरी दिशा निर्देश
छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र में एंट्री ले लें और आवंटित सीटों पर बैठने के लिए परीक्षा से 15 मिनट पहले परीक्षा कक्ष/हॉल में प्रवेश करें।
अभ्यर्थियों को उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले किया जाएगा। प्रश्न पत्र परीक्षा शुरू होने से 5 मिनट पहले वितरित किये जायेंगे। हालांकि, उम्मीदवारों को सुबह 10 बजे से उत्तर लिखने की अनुमति होगी।