फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UG Admissions 2021: आंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली ने जारी की दूसरी कटऑफ सूची, जानिए स्नातक में प्रवेश के लिए चाहिए कितने अंक 

Tue, 12 Oct 2021 12:56 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UG Admissions 2021: विश्वविद्यालय की ओर से दिए गए डेटा के अनुसार 21 हजार से भी अधिक छात्रों ने विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन
अंबेडकर विश्वविद्यालय ने अपनी दूसरी कटऑफ सूची जारी कर दी है। - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार के अंतर्गत आने वाले आंबेडकर विश्वविद्यालय ने अपनी दूसरी कटऑफ सूची जारी कर दी है। यह सूची विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए जारी की गई है। आंबेडकर विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों के दूसरी कटऑफ सूची में पहले के मुकाबले 0.5 फीसद की कटौती देखने को मिली है।  
विज्ञापन


पहली कटऑफ सूची के में स्नातक कला(ऑनर्स) मनोविज्ञान पाठ्यक्रम में दिल्ली से बाहर के रहने वाले छात्रों के लिए कटऑफ 99.50 फीसद रखी गई थी, जबकि दूसरी सूची में इसे 98.50 फीसद रखा गया है। जो विद्यार्थी दिल्ली के मूल निवासी है उन्हें इसमें प्रवेश के लिए 98 फीसद अंक ही लाने पड़ेंगे। बीए(एच) अंग्रेजी पाठ्यक्रम में दिल्ली के रहने वालों के लिए कटऑफ 96 फीसद और दिल्ली से बाहर वालों के लिए 96.75 रखा गया है।

स्नातक कला(ऑनर्स) पाठ्यक्रम के लिए दूसरी कटऑफ सूची में प्रवेश के लिए दिल्ली के रहने वालों छात्रों से  95.50 फीसद अंक मांगे गए हैं, तो वहीं दिल्ली के बाहर वालों के लिए 97.50 फीसद। गणित के पाठ्यक्रम के लिए दिल्ली के छात्रों से 91.25 फीसद और दिल्ली के बाहर वालों के लिए 93.25 फीसद।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की ओर से दिए गए डेटा के अनुसार 21 हजार से भी अधिक छात्रों ने विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन किया है। आंबेडकर विश्वविद्यालय में 85 फीसद सीटें दिल्ली के छात्रों के लिए आरक्षित की गई हैं। प्रवेश प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी के लिए छात्र विश्वविद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट aud.ac.in पर जा सकते हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें