तेलंगाना स्टेट पोस्ट ग्रेजुएट इंजीनियरिंग कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (TS PGCET 2021) का आयोजन कल यानी कि 11 अगस्त को होगा। यह परीक्षा 14 अगस्त तक चलेगी। इस परीक्षा का आयोजन कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए होगा। इस परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थी आज हर हाल में अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें, क्योंकि बिना एडमिट कार्ड के अभ्यर्थियों को परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें-जवाहर नवोदय विद्यालय: छठी कक्षा में प्रवेश के लिए परीक्षा कल, जानिए दिशा-निर्देश
अभ्यर्थी pgecet.tsche.ac.in के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। उस्मानिया विश्वविद्यालय द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के लिए टीएस पीजीसीईटी आयोजित किया जा रहा है। परीक्षा तेलंगाना स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन की ओर से आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा के क्षेत्रीय केंद्र हैदराबाद और वारंगल हैं।
इसे भी पढ़ें-एमपी यूजी प्रवेश 2021: इंजीनियरिंग, फार्मेसी और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन शुरू
आपको बता दें कि उम्मीदवारों को अपने साथ वैध आईडी प्रूफ जैसे पैन कार्ड या आधार कार्ड परीक्षा केंद्रों पर ले जाना होगा। टीएस पीजीसीईटी परीक्षा 2021 दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहला सत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। इसके लिए उम्मीदवारों को सुबह 8:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। वहीं, टीएस पीजी सीईटी परीक्षा 2021 का दूसरा सत्र दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा। परीक्षार्थियों को दोपहर 12:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा।
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि परीक्षा हॉल में इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन, लैपटॉप, ईयरफोन, कैलकुलेटर जैसी वस्तुओं को नहीं ले जाने दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान शारीरिक दूरी के नियम का पालन करना होगा और अनिवार्य तौर पर फेस मास्क पहनना होगा। यह परीक्षा ऑनलाइन होगी। जिसका आयोजन आर्किटेक्चर, इंजीनियरिंग, फार्मेसी और अन्य विभिन्न पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।