तेलंगाना स्टेट इंजीनियरिंग कॉमन एंट्रेंस टेस्ट-2021 की प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी हो गई है। प्रारंभिक आंसर की को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने टीएस ईसीईटी-2021 परीक्षा दी थी, वे प्रारंभिक उत्तर कुंजी के प्रश्नों के उत्तर पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। अभ्यर्थी 8 अगस्त 4 बजे तक ecet.tsche.ac.in के जरिए आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक के जरिए और नीचे बताए जा रहे विभिन्न चरणों के जरिए उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।