फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को पढ़ाई जाएंगी विदेशी भाषाएं, योजगार के अवसर को बढ़ाने के लिए की गई पहल

Fri, 27 Aug 2021 04:45 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

सरकारी और सहायता प्राप्त इंजीनियरिंग कॉलेजों के अंतिम वर्ष के छात्रों को जर्मन, जापानी, चीनी, रूसी और फ्रेंच भाषा पढ़ाई जाएगी। 
विज्ञापन
Tamil nadu - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य में इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए विदेशों में अनुसंधान और रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के लिए विदेशी भाषाएं सिखाई जाएंगी। यह जानकारी तमिलनाडु के उच्च शिक्षा मंत्री के पोनमुडी ने गुरुवार दी।

इन भाषाओं को पढ़ने का होगा विकल्प

शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस वर्ष से सरकारी और सहायता प्राप्त इंजीनियरिंग कॉलेजों के अंतिम वर्ष के छात्रों को जर्मन, जापानी, चीनी, रूसी और फ्रेंच भाषा पढ़ाई जाएगी। विधानसभा में अपने विभाग के लिए अनुदान की मांग पर बहस को समाप्त करते हुए, मंत्री ने कहा कि तमिल माध्यम में डिप्लोमा पाठ्यक्रम अगले शैक्षणिक वर्ष में सिविल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग धाराओं में शुरू किए जाएंगे।

विज्ञापन

महिलाओं के लिए शुरू किए जाएंगे डिप्लोमा पाठ्यक्रम
महिलाओं के नामांकन को बढ़ाने और उनके रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के उपाय के रूप में आंतरिक सजावट, कार्यालय प्रबंधन और कंप्यूटर अनुप्रयोगों, वेब डिजाइनिंग, सीएडी, बायो-मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स और ईसीजी में महिलाओं के अनुकूल डिप्लोमा और अल्पकालिक प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे।

इनके लिए शुरू हो सकती है लेटरल एंट्री
मंत्री ने घोषणा की कि कमर्शियल प्रैक्टिस और कमर्शियल एंड कंप्यूटर प्रैक्टिस में डिप्लोमा पूरा करने वाले छात्रों के लिए बी.कॉम (द्वितीय वर्ष) में लेटरल एंट्री की अनुमति देने के लिए कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

लिखकों को किया जाएगा सम्मानित 
स्कूल शिक्षा मंत्री अंबिल महेश पोय्यामोझी ने कहा कि 18 साल से कम उम्र के किशोर लेखकों को उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए कविमणि पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुरस्कार के लिए तीन सर्वश्रेष्ठ लेखकों का चयन किया जाएगा, जिन्हें एक पर्स जिसमें 25,000 रुपये होंगे, पदक और एक प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें