फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई एडवांस 2021: आईआईटी खड़गपुर ने जारी किया शेड्यूल, 11 सितंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

Fri, 27 Aug 2021 02:43 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

जेईई मेंस 2021 क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी 11 सितंबर से जेईई एडवांस के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
आईआईटी खड़गपुर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जेईई एडवांस 2021 के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके मुताबिक 11 सितंबर, 2021 से जेईई एडवांस 2021 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके लिए आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी जेईई एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि परीक्षा के लिए अप्लाई करने की अंतिम तिथि 16 सितंबर, 2021 निर्धारित की गई है। वहीं संस्थान द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2021 तय की गई है।

विज्ञापन

यह है महत्वपूर्ण तिथियां

  • पंजीकरण की प्रारंभिक तिथि - 11 सितंबर, 2021
  • पंजीकरण की अंतिम तिथि - 16 सितंबर, 2021
  •  एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तिथि - 25 सितंबर से 3 अक्टूबर 2021 तक
  • जेईई एडवांस परीक्षा - 3 अक्टूबर, 2021
  • जेईई (एडवांस्ड) 2021 की वेबसाइट पर अभ्यर्थियों द्वारा दी गई प्रतिक्रियाओं की प्रति उपलब्ध होने की तिथि - 5 अक्टूबर, 2021 
  • अनंतिम उत्तर कुंजी का ऑनलाइन प्रदर्शन - 10 अक्टूबर, 2021
  • उम्मीदवारों से अनंतिम उत्तर कुंजी पर प्रतिक्रिया और टिप्पणियां - 10 अक्टूबर से 11 अक्टूबर, 2021 तक
  • जेईई एडवांस 2021 की अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम की ऑनलाइन घोषणा - 15 अक्टूबर, 2021
  • आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए ऑनलाइन पंजीकरण - 15 अक्टूबर से 16 अक्टूबर, 2021
  • आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (एएटी) - 18 अक्टूबर, 2021
  • एएटी परिणामों की घोषणा - 22 अक्टूबर, 2021
  • सीट आवंटन प्रक्रिया की संभावित शुरुआत - 16 अक्टूबर, 2021
विज्ञापन

दो पालियों में आयोजित की जाएगी परीक्षा

परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली पेपर I के लिए होगी जो सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। वहीं दूसरी पाली में पेपर II दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित किया जाएगी। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार जेईई एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर शेड्यूल पढ़ सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें