फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana SSC Result: तेलंगाना बोर्ड 10वीं का रिजल्ट सुबह 11.30 बजे होगा जारी, ऐसे कर सकेंगे चेक

Wed, 29 Jun 2022 11:01 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Telangana Board SSC Result 2022: तेलंगाना बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ओर से तेलंगाना बोर्ड एसएससी यानी कक्षा 10वीं का रिजल्ट गुरुवार, 30 जून को जारी किया जाएगा। 
विज्ञापन
Telangana Board Result 20222 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Telangana Board Manabadi TSSSC 10th Results 2022: तेलंगाना बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ओर से तेलंगाना बोर्ड एसएससी यानी कक्षा 10वीं का रिजल्ट गुरुवार, 30 जून को जारी किया जाएगा। राज्य की शिक्षा मंत्री पटलोला सबिता इंद्र रेड्डी द्वारा एसएससी परीक्षा यानी कक्षा 10वीं के लिए बोर्ड परीक्षा परिणाम डॉ एमसीआर एचआरडी संस्थान में सुबह 11.30 बजे जारी किया जाएगा। जो छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट bse.telangana.gov.in या bseresults.telangana.gov.in पर अपना स्कोर देख सकते हैं।

विज्ञापन

 

तेलंगाना सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (एसएससी) की बोर्ड परीक्षाएं 23 मई से 01 जून, 2022 तक आयोजित की गई थीं। परीक्षाएं सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक आयोजित की गई थीं। एसएससी परीक्षा के लिए 5,09,275 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व्यक्तिगत रूप से कुल 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे, जो कि न्यूनतम पासिंग ग्रेड डी भी है।
 

पिछले साल, कोविड के मामलों में वृद्धि के कारण बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी गई थी, हालांकि, इस साल तेलंगाना बोर्ड की परीक्षाएं भारत सरकार द्वारा जारी किए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए एक ऑफलाइन पेन और पेपर मोड में सफलतापूर्वक आयोजित की गईं। 2021 में तेलंगाना बोर्ड एसएससी परीक्षा के लिए कुल 5,21,073 छात्रों ने पंजीकरण कराया, जहां सभी पंजीकृत उम्मीदवारों को उत्तीर्ण घोषित किया गया और उन्हें उच्च माध्यमिक में पदोन्नत किया गया था। 
 
विज्ञापन

बीते साल कुल 5,16,578 नियमित छात्र थे, जबकि 4,495 ऐसे छात्र थे जो 2020 में फेल हो गए थे और बोर्ड परीक्षा में बैठने के लिए परीक्षा शुल्क का भुगतान कर रहे थे। नियमित छात्रों में 2,62,917 लड़के थे और 2,53,661 लड़कियां थीं। 2020 में, कुल 9.65 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 60.01 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा पास की, जबकि उत्तीर्ण प्रतिशत 68.86 प्रतिशत रहा, 5,34,908 छात्रों ने बोर्ड परीक्षा पास की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें