फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

QS Ranking: क्यूएस रैंकिंग में दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई ने बनाई जगह, छात्रों के लिए विश्व 140 सर्वश्रेष्ठ शहरों में शामिल

Wed, 29 Jun 2022 08:30 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

QS Best Student Cities Ranking: प्रतिष्ठित क्यूएस रैंकिंग के अनुसार, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई और दिल्ली ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए शीर्ष 140 शहरों की सूची में जगह बनाई है।
विज्ञापन
Mumbai Students - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

QS Best Student Cities Ranking: प्रतिष्ठित क्यूएस रैंकिंग के अनुसार, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई और दिल्ली ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए शीर्ष 140 शहरों की सूची में जगह बनाई है। बुधवार को जारी क्यूएस बेस्ट स्टूडेंट सिटीज रैंकिंग की सूची में मुंबई ने देश में छात्रों के रहने के लिए सर्वोच्च रैंक वाले शहर के रूप में स्थान पाया है। 

विज्ञापन

वैश्विक रैंकिंग में 103वें पायदान के साथ मुंबई को अफोर्डेबिलिटी पैरामीटर में ज्यादा स्कोर मिला है, लेकिन स्टूडेंट मिक्स और डिजायरिबिलिटी के पैरामीटर पर रैंकिंग में संघर्ष करना पड़ा है। हालांकि, मुंबई के बाद भारतीय शहरों में से बेंगलुरु ने दुनियाभर में 114वें स्थान पर जगह बनाई है। इसके अलावा, वैश्विक स्तर पर चेन्नई 125वें स्थान पर और दिल्ली 129वें स्थान पर रहे हैं। 

अंतरराष्ट्रीय छात्रों की संख्या बढ़ाने पर जोर

अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण (एआईएसएचई) 2018-19 के अनुसार, भारतीय विश्वविद्यालयों में नामांकित अंतरराष्ट्रीय छात्रों की संख्या सिर्फ 47,427 थी। भारत 2023 के अंत तक 2,00,000 अंतरराष्ट्रीय छात्रों को आकर्षित करना चाहता है, जो वर्तमान कुल के चार गुना से अधिक है। यह एक ऐसा लक्ष्य है, जिसकी समीक्षा करने की आवश्यकता हो सकती है क्योंकि यह कोविड-19 महामारी से पहले निर्धारित किया गया था और महामारी ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों को बड़े स्तर पर प्रभावित किया है।  
विज्ञापन

शीर्ष 10 शहरों में से पांच एशियाई

क्यूएस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बेन सॉटर ने कहा, इस रेंटिंग में दुनिया के शीर्ष 10 शहरों में से पांच एशिया में स्थित हैं, जो एशिया महाद्वीप को बड़े स्तर पर उच्च शिक्षा में उत्कृष्टता के गढ़ के रूप में उजागर करते हैं। सॉटर ने बताया कि क्यूएस बेस्ट स्टूडेंट सिटीज रैंकिंग छात्रों को उनकी पढ़ाई संबंधी निर्णय लेने के लिए प्रभावित करने वाले जैसी अफोर्डेबिलिटी, क्वालिटी ऑफ लाइफ, स्टैंडर्ड ऑफ यूनिवर्सिटीज और पूर्व छात्रों का फीडबैक या उनके विचार आदि पर आधारित है। इस साल सूची में लंदन शीर्ष स्थान पर है। जोकि अपने चार साल से लगातार कायम है। उसके बाद दूसरे नंबर पर दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल है। सियोल एशियाई शहरों में सबसे ऊपर है, उसके बाद टोक्यो, हांगकांग, सिंगापुर और ओसाका का नंबर है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें