फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu NEET: सीएम स्टालिन ने विधानसभा में रखा नीट खत्म करने का प्रस्ताव, विपक्ष भी सहयोग को राजी

Mon, 13 Sep 2021 11:19 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Tamil Nadu resolution against NEET:  तमिलनाडु सरकार ने सोमवार को विधानसभा में एक विधेयक पेश किया है। बता दें कि रविवार को देश भर में हुई नीट परीक्षा के एक दिन पहले शनिवार को राज्य में एक नीट अभ्यर्थी की आत्महत्या ने राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया था। इसके बाद ही रविवार को मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा था कि देश में नीट एक बड़ा मुद्दा है। स्टालिन ने तमिल में एक ट्विटर पोस्ट में कहा, "नीट की वेदी पर एक और मौत... हम नीट के लिए स्थायी छूट विधेयक लाएंगे।
विज्ञापन
NEET
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु सरकार ने सोमवार को विधानसभा में एक विधेयक पेश किया है। इसमें राज्य के मेडिकल शिक्षा उम्मीदवारों को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) से छूट देने के लिए राष्ट्रपति की सहमति मांगी गई है। विधानसभा में तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने कहा कि आज मैंने नीट के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया है। आप (एआईएडीएमके) भी यह प्रस्ताव लेकर आए। मैं विपक्षी दलों से इस प्रस्ताव को अपना समर्थन देने का आग्रह करता हूं। 

विज्ञापन


इससे पहले तमिलनाडु के पूर्व सीएम और अन्नाद्रमुक नेता एडप्पादी के पलानीस्वामी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यहां NEET परीक्षा के आयोजन को लेकर छात्र और उनके माता-पिता पूरी तरह से भ्रमित थे। नीट पर द्रमुक सरकार का कोई स्पष्ट रुख नहीं है। कल एक छात्र धनुष ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने आरोप लगाया कि डीएमके इसके लिए जिम्मेदार है। छात्रों ने परीक्षा के लिए अच्छी तैयारी नहीं की क्योंकि DMK-सरकार ने कहा कि NEET को खत्म कर दिया जाएगा। पलानीस्वामी ने कहा कि हमने विरोध में बाहर निकलने का फैसला किया है। हम NEET प्रस्ताव का समर्थन करेंगे।

बता दें कि रविवार को देश भर में हुई नीट परीक्षा के एक दिन पहले शनिवार को राज्य में एक नीट अभ्यर्थी की आत्महत्या मामले ने राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है। इसके बाद ही रविवार को मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा था कि देश में नीट एक बड़ा मुद्दा है। स्टालिन ने तमिल में एक ट्विटर पोस्ट में कहा, "नीट की वेदी पर एक और मौत... कल हम नीट के लिए स्थायी छूट विधेयक लाएंगे। आइए हम नीट को भारतीय उपमहाद्वीप के मुद्दे के रूप में लें। 
विज्ञापन


छात्र की मौत के बाद आई टिप्पणी
स्टालिन की यह टिप्पणी उस समय आई है जब एक 19 वर्षीय मेडिकल उम्मीदवार सलेम में अपने घर पर मृत पाया गया था, जब वह तीसरी बार NEET परीक्षा में शामिल होने वाला था। तमिलनाडु सरकार ने हाल ही में एक नीति नोट में कहा कि एक आधिकारिक समिति ने योग्यता परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर चिकित्सा जैसी पेशेवर डिग्री में प्रवेश के लिए और नीट से छूट प्राप्त करने के लिए एक नया कानून बनाने का सुझाव दिया। तमिलनाडु को NEET से छूट देने के लिए पिछले AIADMK शासन के दौरान 2017 में पारित विधेयकों को राष्ट्रपति की सहमति नहीं मिली थी।  

नीट को लेकर राजनीतिक विवाद
छात्र की मौत के कारण एआईएडीएमके ने द्रमुक शासन को जिम्मेदार ठहराया और स्टालिन ने मामले पर "अड़ियल" होने के लिए केंद्र पर निशाना साधा। स्टालिन ने आरोप लगाया कि केंद्र नीट से छात्रों को होने वाली भारी कठिनाइयों को नहीं समझता है और इसकी 'लापरवाही' और 'हठ' छात्रों की आत्महत्या के लिए जिम्मेदार है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें