जयपुर के दसवीं क्लास के तीन बच्चों को उनके स्टार्ट-अप आइडिया 'इन्फ्यूजन बीवरेज' के लिए करीब 3 करोड़ रुपये की फंडिंग मिली है और साथ ही इनके इस आइडिया को पेटेंट रजिस्टर के लिए भेज दिया गया है जो अभी एडवांस स्टेज में है।
चेतन्य गोलछा, मृगांक गुज्जर और उत्सव जैन को उनके इस आइडिया के लिए ये फंडिंग मिली है। तीनों ही छात्र जयपुर के निरजा मोदी स्कूल के छात्र हैं। फंडिंग मिलने की कहानी इनके स्कूल में आयोजित होने वाले औंत्र्प्रेंयोर्शिप फेस्ट से शुरू होती है और ये सब कुछ सिर्फ एक साल के दरमयान में हुआ।
चेतन्य जो कि इस तिकड़ी का हिस्सा हैं उन्होंने बताया कि, "हमारे प्रोडक्ट का प्रेजेंटेशन फेस्ट में जजों को इम्प्रेस नहीं कर पाया और हमें पहले ही राउंड में बाहर कर दिया गया। बावजूद इसके हमें करीब 150 फ्लेवर्ड पानी के बोतलों की डिलीवरी का ऑर्डर मिला।"