फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पेपर में गलती मिले तो सीधे CBSE को करें शिकायत, 24 घंटे में मिलेगा फीडबैक

Mon, 29 Jan 2018 01:40 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 10वीं और 12वीं के पेपर में अगर गलती मिले तो छात्र अपनी शिकायत बोर्ड तक पहुंचा सकते हैं। पहली बार बोर्ड परीक्षाओं में सीबीएसई ने नई व्यवस्था लागू की है।

विज्ञापन


इसके तहत छात्र को पेपर की गलती अपने प्रिंसिपल को बतानी होगी। प्रिंसिपल की ओर से परीक्षा के 24 घंटे के भीतर वह फीडबैक बोर्ड को भेजा जाएगा। इसके आधार पर बोर्ड अपनी मार्किंग स्कीम में भी परिवर्तन कर सकता है।

दो साल पहले सीबीएसई 12वीं के गणित का पेपर इतना मुश्किल आया था कि इसकी गूंज संसद तक सुनाई दी थी। संसद में मामला उठने के बाद सीबीएसई ने मार्किंग स्कीम में परिवर्तन किया था।
विज्ञापन


अब बोर्ड ने ऐसी किसी परेशानी से निपटने का पहले ही इंतजाम कर लिया है। बोर्ड परीक्षा में इस साल हर पेपर पर छात्रों को फीडबैक देने का अधिकार दे दिया गया है। पेपर देने के बाद छात्र अपनी शिकायत या सुझाव प्रिंसिपल के माध्यम से बोर्ड तक पहुंचा सकते हैं।

विज्ञापन

इन श्रेणी में दे सकते हैं फीडबैक

सभी स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वह परीक्षा के 24 घंटे के भीतर छात्रों का फीडबैक उनके पास तक पहुंचा दे। इस फीडबैक के आधार पर ही सीबीएसई के विषय विशेषज्ञ उस पेपर का विश्लेषण करेंगे।

इस विश्लेषण के आधार पर बोर्ड उस विषय की मार्किंग स्कीम तय करेगा। यानी अगर देशभर से किसी पेपर के ज्यादा मुश्किल होने का फीडबैक मिलेगा तो बोर्ड उसकी मार्किंग स्कीम थोड़ी हल्की कर देगा, ताकि छात्रों को इसका नुकसान न हो।

सीबीएसई देहरादून के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह के मुताबिक बोर्ड के परीक्षा संबंधी सभी नियमों के प्रति विद्यालयों को जागरूक कर दिया गया है। छात्रों से फीडबैक के आधार पर निश्चित तौर पर कई बड़े सुधार होंगे।

इन श्रेणी में दे सकते हैं फीडबैक
छात्र विषय का पेपर खत्म होने के बाद अपना फीडबैक अलग-अलग श्रेणियों में दे सकते हैं। मसलन, सिलेबस से बाहर के सवाल, समझ से बाहर पेपर, गलत तरीके से बनाए गए प्रश्न, गलत अनुवाद आदि श्रेणी में अपने प्रिंसिपल के पास शिकायत पहुंचाई जा सकती है। सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं पांच मार्च से शुरू होने जा रही हैं। 10वीं की परीक्षाएं चार अप्रैल और 12वीं की परीक्षाएं 12 अप्रैल को खत्म होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें