SSC CPO SI Physical Date: 14 अक्तूबर से शारीरिक दक्षता परीक्षण शुरू
एसएससी सीपीओ एसआई भर्ती की लिखित परीक्षा 27 से 29 जून के बीच आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा में योग्य घोषित उम्मीदवारों को अब चयन प्रक्रिया के अगले दौर (शारीरिक दक्षता परीक्षा) के लिए उपस्थित होना होगा। सभी योग्य उम्मीदवारों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन 14 से 24 अक्तूबर तक किया जाएगा।
SSC CPO Physical Admit Card: इन क्षेत्रों के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड
खबर बनने तक आयोग ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, झारखंड, अंडमान एवं निकोबार द्वीप, सिक्किम, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड, मिजोरम, महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, आंध्र प्रदेश, पुंडुचेरी, तमिलनाडु राज्यों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इन राज्यों के छात्र संबंधित क्षेत्र की एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
इनकी मदद से डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड
कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए योग्य उम्मीदवारों को संबंधित क्षेत्र की एसएससी वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर/पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। इसके अलावा, आप नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि की मदद से भी लॉगिन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।