10वीं-12वीं के छात्र त्योहारों की छुट्टियों में जरूर करें ये 5 काम
अमर उजाला
Mon, 7 October 2024
Image Credit : Adobe Stock
त्योहारो का सीजन शुरू हो चुका है। अक्तूबर में नवरात्रि, दशहरा, दीवाली सहित कई त्योहारों के मौकों पर स्कूल बंद रहेंगे
Image Credit : Adobe Stock
ऐसे में जो छात्र इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले है, उनके लिए यह एक शानदार मौका है परीक्षा की तैयारी करने का
Image Credit : Adobe Stock
यहां बताए टिप्स फोलो करने से आपकी बोर्ड परीक्षा का तैयारी बिना किसी प्रेशर के हो जाएगी, क्योंकि समय से तैयारी शुरू करने पर अंत में कोई परेशानी नहीं होगी
Image Credit : Adobe Stock
टाइम टेबल बना लें
सबसे पहले तो छुट्टी वाले दिन के लिए टाइम टेबल बना लें कि आपको दिन में कितने दिन क्या काम करना है और कितने दिन पढ़ाई करनी है और फिर उसके अनुसार पढ़ाई करें
Image Credit : Adobe Stock
रिविजन करें
अब तक स्कूल में जितना कोर्स पूरा हो चुका है, आप घर पर उसकी प्रैक्टिस और रिविजन कर सकते हैं
Image Credit : Adobe Stock
प्राब्लम इक्ट्ठा करें
जब आप रिविजिन करेंगे तो बहुत से प्रश्न/सवाल ऐसे होंगे जो आपसे नहीं होंगे, ऐसे में छुट्टियों में अपने डाउट इक्ट्ठा करें और स्कूल खुलने पर टीचर से उन्हें पूछें
Image Credit : Adobe Stock
छोटे-छोटे लक्ष्य बनाएं
अभी बोर्ड परीक्षाओं में पर्याप्त समय है, ऐसे में यदि आप रोजाना छोटे-छोटे लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करेंगे तो परीक्षा के समय आपको बहुत ज्यादा पढ़ने की जरूरत नहीं होगी, एक रिविजन से ही काम चल जाएगा
Image Credit : Adobe Stock
सेहत भी जरूरी
त्योहार के समय खाने-पीने की चीजों में मिलावट होती है, ऐसे में यदि आपकी तबीयत बिगड़ती है तो आप पढ़ाई नहीं कर पाएंगे। ऐसे में तैयारी प्रभावित होगी, इसलिए सेहत का ख्याल रखें
Image Credit : Adobe Stock
पायलट कैसे बनते हैं? जानें हवाई जहाज उड़ाने के लिए चाहिए क्या योग्यता