फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU की क्लास के लिए अब नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली, आपके शहर में ही मिलेगी ये सुविधा

Mon, 26 Aug 2019 11:06 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) में पढ़ने के इच्छुक दिल्ली-एनसीआर के विद्यार्थियों के लिए यह अच्छी खबर है। अब उन्हें एसओएल की कक्षाएं लेने के लिए दिल्ली नहीं आना पड़ेगा बल्कि, उन्हें अपना स्टडी सेंटर वहीं उपलब्ध हो जाएगा। एसओएल उत्तरी पूर्वी दिल्ली के ताहिरपुर, फरीदाबाद व सोनीपत जैसे शहरों में सेल्फ डिजाइन सेंटर बनाने की तैयारी कर रहा है, जहां एसओएल की कक्षाएं लगाई जाएंगी। इन इलाकों में रहने वाले विद्यार्थी वही पर कक्षाएं ले सकेंगे।

विज्ञापन


एसओएल निदेशक प्रो सी.एस दुबे ने बताया कि ताहिरपुर, फरीदाबाद व सोनीपत में डीयू के पास कुछ जमीन है। इसलिए यह तैयारी की जा रही है कि इन इलाकों में एसओएल के सेल्फ डिजाइन सेंटर बनाए जाएं। एसओएल के पास सेंटर खोलने के लिए पर्याप्त धनराशि है। इन्हें तैयार करने में भी ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी। इन सेंटरों के बनने से सबसे ज्यादा सहूलियत इन इलाकों के उन विद्यार्थियों को होगी जो दिल्ली पढ़ने आते हैं। उन्हें वहीं स्टडी सेंटर उपलब्ध हो जाएगा। एसओएल में लगभग 50 हजार विद्यार्थी दाखिला लेते हैं। एनसीआर के विद्यार्थियों को कई बार स्टडी सेंटर घर से काफी दूर मिलते हैं। इससे उन्हें कक्षाएं लेने के लिए आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। ताहिरपुर, फरीदाबाद, सोनीपत में ही सेंटर उपलब्ध होने से विद्यार्थियों का समय भी बच जाएगा। 

डीयू के कॉलेज बनेंगे लर्निंग स्पोर्ट सेंटर
एसओएल के छात्रों के लिए स्टडी सेंटर में कक्षाएं चलाई जाती हैं। यह सेंटर कॉलेज में चलाए जाते हैं। कई बार कॉलेज अपने यहां सेंटर बनाने से मना कर देते हैं। इसलिए अब डीयू के कॉलेज ही लर्निंग स्पोर्ट सेंटर बनेंगे। प्रो दुबे ने बताया कि अब कॉलेजों के लिए यह सेंटर बनाना अनिवार्य किया गया है। कॉलेज पहले एसओएल के लिए सेंटर देंगे, उसके बाद ही किसी अन्य संस्थान या विश्वविद्यालय को उपलब्ध कराएंगे। डीयू कॉलेजों में इग्नू के लिए भी सेंटर बनते हैं। इसलिए कॉलेजों को पहले एसओएल को ही सेंटर के लिए मंजूरी देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- क्या है G-7, जिसमें हिस्सा ले रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कश्मीर पर भी होगी बात

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें