SEED 2024: सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन ने सिम्बायोसिस प्रवेश परीक्षा फॉर डिजाइन (SEED 2024) की परीक्षा तिथि को संशोधित किया है, साथ ही आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि को भी आगे बढ़ा दिया गया है। पहले के कार्यक्रम के अनुसार, सीड परीक्षा 7 जनवरी को आयोजित की जानी थी, लेकिन अब यह इस दिन नहीं होगी। संशोधित कार्यक्रम आगे देखें...
| पंजीकरण/शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 30 नवंबर |
| एडमिट कार्ड | 26 दिसंबर से 14 जनवरी तक |
| SEED प्रवेश परीक्षा | 14 जनवरी |
| परिणाम | 24 जनवरी |
| पीआरपीआई के लिए शॉर्टलिस्ट की घोषणा | 30 जनवरी |
| पर्सनल इंटरेक्शन के लिए स्लॉट बुकिंग | 30 जनवरी से 5 फरवरी तक |
| पोर्टफोलियो अपलोड की शुरूआत | 15 अप्रैल |
| पीआरपीआई प्रवेश पत्र | 2 अप्रैल |