नासा इंजीनियर और कैनेडी स्पेस सेंटर में अपनी सेवाएं दे रहे गाबे गैब्रिएल ने अपने कीनोट सेशन में अपने शुरुआती दिनों से लेकर वर्तमान तक की यात्रा के प्रमुख पड़ावों को साझा करते हुए अपने महत्वपूर्ण अंतरिक्ष कार्यक्रमों की लॉन्चिंग के दौरान का रोमांचकारी अनुभव भी बताया। इसके बाद, उन्होंने स्पेस, मार्स और फ्यूचर को लेकर अपने प्रजेंटेशन में कैनेडी स्पेस सेंटर की ओर से संचालित की जा रही प्रमुख कार्य योजनाओं पर प्रकाश डाला। गैब्रिएल नासा से पहले यूएस एयरफोर्स के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप में अपनी सेवाएं दे चुके गैब्रिएल ने एलियंस, एरिया 51, ब्लैक हॉल, मंगल ग्रह पर जीवन की संभावनाओं आदि को लेकर भी जिज्ञासाओं का समाधान किया और रोचक जानकारियां उपलब्ध कराईं।
यह भी पढ़ें :
RGIPT COSMOSx-2021: कॉस्मोसएक्स कीनोट सेशन में नासा इंजीनियर गैब्रिएल ने एलियंस और एरिया 51 के बारे में कही ये बड़ी बातें, पढ़िए खास खबर
आगे क्या-क्या होगा?
COSMOSx में भाग ले रहे छात्र अन्य सहभागियों के साथ तकनीकी सहयोग का लाभ ले सकेंगे। आने वाले दो दिनों में कोडिंग कंपटीशन, सिक्योरिटी बेस्ड कैप्चर द फ्लैग कॉन्टेस्ट, इनोवेटिव आइडिया प्रजेंटेशन, ट्रीजर हंट्स और एमेजॉन वेब सर्विस एवं ऑरेकल की ओर से आयोजित की जाने वाली वर्कशॉप्स शामिल हैं। इसके अलावा, आईएनएस विराट के कमीशनिंग क्रू में शामिल रहे, आईआईटी, खड़गपुर के पूर्व छात्र फाउंडेशन के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा आईआईटी भुवनेश्वर के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स में आईआईटी काउंसिल नॉमिनी कमांडर वीके जेटली का कीनोट सेशन भी बेहद अहम है।