राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) - 2021
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
राजस्थान एलिजिबिल्टी एग्जामिनेशन फॉर टीचर (REET) 2021 में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के मन में अभी इस परीक्षा को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है क्योंकि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (BSER) की ओर से 26 सितंबर, 2021 को दो शिफ्ट्स में आयोजित की गई यह परीक्षा अभी पूरी तरह से नकलविहीन नहीं मानी जा रही है। ऐसे में यह एग्जाम दोबारा भी आयोजित किया जा सकता है। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इस संबंध में सभी तरह के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए अभ्यर्थियों को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार अपनी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी को और भी बेहतर बनाने के लिए तुरंत सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे FREE September Current Affairs - Download Now Subscribe कर सकते हैं।
क्यों रद्द होने के लगाए जा रहे हैं कयास
अभी तक की मिली जानकारी के मुताबिक, इस एग्जाम के दौरान कथित तौर पर नकल करने की कोशिश करने के आरोप में ब्लूटूथ उपकरण से लैस बनी चप्पलों के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा राज्य के अन्य जिलों से भी कई परीक्षाकेंद्रों में उम्मीदवारों के नकल करते हुए पकड़े जाने को लेकर खबरे सामने आ रही हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों के मन में इस परीक्षा को लेकर अभी आशंका बनी हुई है। स्टूडेंट्स का मानना है कि इस एग्जाम को रद्द कर नई परीक्षा तारीखों का ऐलान किया जा सकता हैं। लेकिन अभी तक इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की ओर से कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में इस खबर को केवल अफवाह मात्र बताया रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर परीक्षा रद्द न हुई तो 1 अक्टूबर तक इसकी आन्सर-की जारी की जा सकती है।
सरकारी नौकरी की फ्री में करें तैयारी
अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स अपने आने वाले एग्जाम की तैयारी को मजबूत करने के लिए या किसी भी एग्जाम के पूरे सेलेबस का कंप्लीट रिवीजन करने के लिए आज ही सफलता ऐप द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी अपने फोन पर अभी
सफलता ऐप डाउनलोड कर सभी एग्जाम के लिए चलाए जा रहे फ्री मॉक टेस्ट और फ्री ई-बुक आदि का लाभ उठा सकते हैं।