RPSC ATO Exam : 27 जुलाई को हुआ था स्क्रीनिंग टेस्ट
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक परीक्षण अधिकारी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट 27 जुलाई, 2021 को आयोजित किया था। हजारों उम्मीदवारों को बेसब्री से इस परिणाम का इंतजार था, जिसको देखते हुए आयोग की ओर से परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ फाइल के तौर पर अपलोड कर दिया गया है। परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार अब अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
RPSC ATO Recruitment : जानें आगे की प्रक्रिया
आरपीएससी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, जिन उम्मीदवारों ने एटीओ भर्ती के स्क्रीनिंग टेस्ट में सफलता प्राप्त की है, उन्हें अब परीक्षण अधिकारी पद के लिए चयन प्रक्रिया के अनुसार दस्तावेज सत्यापन दौर में उपस्थित होना होगा। दस्तावेज सत्यापन के बाद ही योग्य उम्मीदवार साक्षात्कार के दौर में उपस्थित हो सकेंगे। दस्तावेज सत्यापन की तारीख के लिए आयोग की ओर से जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।