HPPSC AE Exam Date 2022: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) ने असिस्टेंट इंजीनियर के पद के लिए लिखित परीक्षा की तारीख जारी कर दी है। आयोग ने 29 अप्रैल, 2022 को असिस्टेंट इंजीनियर के लिए लिखित परीक्षा आयोजित करने का निर्णय किया है। वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने असिस्टेंट इंजीनियर पद के लिए आवेदन किया है, वे एचपीपीएससी एई (असिस्टेंट इंजीनियर) परीक्षा तिथि 2022 को एचपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।