फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Pre DElEd 2021 Result: 27 को जारी होगा राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड का परिणाम, ऐसे देख पाएंगे रिजल्ट

Sat, 25 Sep 2021 05:54 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajasthan BSTC Pre DElEd 2021 Result:  शिक्षा निदेशालय ने राजस्थान प्री डीएलएड बीएसटीसी 2021 परिणाम जारी करने को लेकर तिथि और समय की घोषणा कर दी है। 
विज्ञापन
परीक्षा रिजल्ट 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के प्री डीएलएड यानी बीएसटीसी के विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। शिक्षा निदेशालय ने राजस्थान बीएसटीसी 2021 परिणाम जारी करने को लेकर तिथि और समय की घोषणा कर दी है। राजस्थान शिक्षा निदेशालय की ओर से ट्विटर पर आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, परिणाम 27 सितंबर को दोपहर एक बजे जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट predeled.com पर परिणाम देख सकेंगे। बता दें कि राजस्थान प्री डीईएलएड 2021 परीक्षा को औपचारिक रूप से बीएसटीसी के रूप में जाना जाता है। 

विज्ञापन

 

इस साल, राजस्थान प्री डीएलएड 2021 परीक्षा 31 अगस्त को आयोजित की गई थी। प्री डी.एल.एड परीक्षा (सामान्य / संस्कृत) कार्यक्रम में योग्य उम्मीदवारों के प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। परीक्षा राज्य स्तर पर आयोजित की गई थी और लगभग 350 कॉलेज राजस्थान बीएसटीसी स्कोर के आधार पर सीटों का आवंटन करते हैं। 

BSTC परिणाम स्कोर कार्ड के रूप में घोषित किए जाते हैं और परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए, उम्मीदवारों को राजस्थान BSTC 2021 कट ऑफ से अधिक स्कोर करना होगा। बीएसटीसी 2021 को उत्तीर्ण करने के लिए, परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों को न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता प्रतिशत 45 फीसदी निर्धारित है। 
विज्ञापन


प्री डीएलएड यानी बीएसटीसी उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों के अनुसार एक मेरिट सूची तैयार की जाती है। मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाता है। काउंसलिंग प्रक्रिया में पंजीकरण, विकल्प भरना, सीट आवंटन और प्रवेश शुल्क का भुगतान शामिल है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें