फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयू: बीटेक व अन्य कोर्सों की प्रवेश काउंसलिंग शुरू, यूपीसीईटी की वेबसाइट पर कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

Sat, 25 Sep 2021 12:59 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने के लिए छात्र upcet.admissions.nic.in पर 25 सितंबर से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के इंजीनियरिंग, फार्मेसी व मैनेजमेंट संस्थानों में 2021-22 सत्र में प्रवेश के लिए ऑनलाइन प्रवेश काउंसलिंग शनिवार से शुरू हो गए हैं। प्रवेश काउंसलिंग करवा रहे डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के अनुसार संबद्ध 750 संस्थानों में बीटेक, एमटेक इंटीग्रेटेड, बीटेक बायोटेक, बीटेक एग्रीकल्चर, बीडेश, बीफार्मा, बीएचएमसीटी, बीएफएडी, बीएफए, बीवोक, एमबीए इंटीग्रेटेड, एमबीए, एमसीए व एमसीए इंटीग्रेटेड, बीटेक व बीफार्मा लेटरल इंट्री में प्रवेश के लिए विद्यार्थी काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन


इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने के लिए छात्र upcet.admissions.nic.in पर 25 सितंबर से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। छात्रों से कहा गया है कि वे रजिस्ट्रेशन की औपचारिकता पूरी करने के बाद अपने डॉक्यूमेंट भी अपलोड कर दें। ताकि उनका वेरीफिकेशन कराया जा सके। इसके अतिरिक्त आगे की प्रक्रिया के लिए जल्द ही विस्तृत काउंसलिंग कार्यक्रम जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें