फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan BSTC Pre Deled Result 2021: आज जारी होगा राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड का परिणाम, ऐसे देख पाएंगे रिजल्ट

Mon, 27 Sep 2021 10:33 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

2021 Rajasthan BSTC Pre Deled Result Declared: राजस्थान शिक्षा निदेशालय की ओर से ट्विटर पर आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, परिणाम 27 सितंबर को दोपहर एक बजे जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम देख सकेंगे।
विज्ञापन
राजस्थान प्री-डीएलएड के नतीजे आज जारी होंगे - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के प्री डीएलएड यानी बीएसटीसी के विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। राजस्थान प्री-डीएलएड के नतीजे आज जारी होंगे। शिक्षा निदेशालय ने राजस्थान बीएसटीसी 2021 परिणाम जारी करने को लेकर तिथि और समय की घोषणा कर दी है। राजस्थान शिक्षा निदेशालय की ओर से ट्विटर पर आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, परिणाम 27 सितंबर को दोपहर एक बजे जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट predeled.com पर परिणाम देख सकेंगे।

विज्ञापन


बता दें कि राजस्थान प्री डीएलएड 2021 परीक्षा को औपचारिक रूप से बीएसटीसी के रूप में जाना जाता है। इस साल, राजस्थान प्री डीएलएड 2021 परीक्षा 31 अगस्त को आयोजित की गई थी। प्री डी. एल. एड. परीक्षा (सामान्य / संस्कृत) कार्यक्रम में योग्य उम्मीदवारों के प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। परीक्षा राज्य स्तर पर आयोजित की गई थी और लगभग 350 कॉलेज राजस्थान बीएसटीसी स्कोर के आधार पर सीटों का आवंटन करते हैं। 



BSTC परिणाम स्कोर कार्ड के रूप में घोषित किए जाते हैं और परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए, उम्मीदवारों को राजस्थान BSTC 2021 कट ऑफ से अधिक स्कोर करना होगा। बीएसटीसी 2021 को उत्तीर्ण करने के लिए, परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों को न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता प्रतिशत 45 फीसदी निर्धारित है। 
विज्ञापन


प्री डीएलएड यानी बीएसटीसी उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों के अनुसार एक मेरिट सूची तैयार की जाती है। इस मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों को बीएसटीसी काउंसलिंग के लिए बुलाया जाता है। काउंसलिंग प्रक्रिया में पंजीकरण, विकल्प भरना, सीट आवंटन, सीट लॉकिंग और प्रवेश शुल्क का भुगतान शामिल है। 
विज्ञापन

 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें