फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP UG Admission 2021: स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग सूची जारी, यहां पढ़िए डिटेल्स

Sun, 26 Sep 2021 06:48 PM IST
सोनिया चौहान एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Madhya Pradesh UG Admission 2021: राज्य के उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश के कॉलेजों की काउंसलिंग सूची जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉगिन कर सकते हैं और प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
File Photo - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उच्च शिक्षा विभाग ने मध्य प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों में स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग सूची जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट epravesh.mponline.gov.in पर जाकर मांगे गए क्रेडेंशियल दर्ज कर लॉगिन कर, प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। 

विज्ञापन

प्रतिदिन 12 बजे जारी होगी मेरिट सूची
उच्च शिक्षा विभाग ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि स्नातक के प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए कॉलेज स्तर की काउंसलिंग की सूची जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी लॉग इन कर कॉलेजों द्वारा जारी मेरिट लिस्ट देखने के बाद अपने पसंदीदा कॉलेज में प्रवेश ले सकते हैं और उसके लिए ऑनलाइन फीस भी जमा कर सकते हैं। ध्यान रहे कि स्नातक की खाली सीटों के लिए कॉलेजों द्वारा प्रतिदिन सुबह 12 बजे मेरिट सूची जारी की जाएगी।अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन शुल्क जमा करने का समय सूची के अनुसार प्रतिदिन सुबह 11 बजे तक होगा। यह प्रक्रिया स्नातक के प्रथम वर्ष में प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए आयोजित की जा रही है। बता दें कि यह प्रक्रिया 30 सितंबर 2021 तक जारी रहेगी, उम्मीदवार निर्धारित समयावधि में ही अपनी पसंद का कॉलेज चुन सकेंगे।



अभ्यर्थी ऐसे कर सकते हैं अपनी सीट का चुनाव
  • आधिकारिक वेबसाइट- epravesh.mponline.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण नामक लिंक पर क्लिक करें। 
  • अपना यूजर आईडी बनाएं और आवेदन फॉर्म भरें।
  • निर्धारित लिंक पर क्लिक कर लॉगिन पेज पर आईडी और जन्म तिथि जैसे विवरण दर्ज करें।
  • सीएलसी निर्धारित स्वीकृति के बाद प्रवेश शुल्क का भुगतान करें।
  • भविष्य के संदर्भों के लिए उसी की एक प्रति डाउनलोड करें और एक प्रिंट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें