फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan BSTC Pre Deled Result 2021: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड के परिणाम जारी, ऐसे देखें अपना स्कोर कार्ड

Mon, 27 Sep 2021 02:59 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2021: राजस्थान प्री-डीएलएड के नतीजे जारी हो गए हैं। शिक्षा निदेशालय की ओर से बीएसटीसी प्री-डीएलएड के स्कोर कार्ड जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
राजस्थान प्री-डीएलएड के नतीजे - फोटो : pti
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2021: कार्यालय प्रारंभिक शिक्षा और पंचायती राज प्रारंभिक शिक्षा विभाग (डीईई), बीकानेर, राजस्थान ने प्री-डी.एल.एड परीक्षा 2021 का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा का परिणाम सोमवार, 27 सितंबर को दोपहर 1.00 बजे शिक्षा संकुल, जयपुर में घोषित किया गया। इस मौके पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन

राजस्थान बेसिक स्कूल टीचिंग कोर्स (राजस्थान बीएसटीसी) परीक्षा बीएसटीसी कॉलेजों में सामान्य / संस्कृत) कार्यक्रम के लिए दो वर्षीय डीएलएड पाठयक्रम में प्रवेश के लिए 31 अगस्त, 2021 को आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 09 जून को शुरू हाेकर 10 जुलाई को समाप्त हुई थी। इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र इस साल 27 अगस्त को जारी किए गए थे।

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2021 देखने और डाउनलोड करने के चरण

  • चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट predeled.org पर जाएं।
  • चरण 2: होम पेज पर दिए लिंक BSTC Pre-D.El.Ed 2021 परिणाम पर क्लिक करें। 
  • चरण 3: अपने एडमिट कार्ड से पूछे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • चरण 4: आगे बढ़ने के लिए क्लिक करें।
  • चरण 5: राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग के लिए परिणाम 2021 को डाउनलोड करें।

विज्ञापन

अब काउंसलिंग के लिए रहें तैयार

राजस्थान प्री-डी.ईएल.एड ऑनलाइन परीक्षा 31 अगस्त, 2021 को दोपहर की पाली में 02 से 05 बजे तक आयोजित की गई थी। मेरिट सूची में जगह बनाने वालों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा। काउंसलिंग प्रक्रिया में पंजीकरण, काउंसलिंग शुल्क का भुगतान, पसंद भरना, सीट आवंटन, जमा आवंटन शुल्क और अंत में आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग शामिल है। परीक्षा में सफल रहे उम्मीदवार अब काउंसलिंग से जुड़े अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट predeled.com पर विजिट करते रहें। काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवार का दस्तावेज सत्यापन भी किया जाएगा।

जल्द जारी होगा काउंसलिंग शेड्यूल 
विज्ञापन

काउंसलिंग सत्र के दौरान, उम्मीदवारों को उस कॉलेज का चयन करना होगा जिसमें वे प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं। पसंद और योग्यता के आधार पर, कॉलेज आवंटित किया जाएगा उसके बाद दस्तावेज सत्यापन आयोजित किया जाएगा। सीट बुक करने के लिए, उम्मीदवारों को शुल्क देना होगा, अन्यथा अगले काउंसलिंग राउंड में सीट की पेशकश की जाएगी। परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए, उम्मीदवारों को कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम कट-ऑफ 45 प्रतिशत है। उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर एक मेरिट सूची जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को उनकी योग्यता के आधार पर काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें