फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2021: 10वीं और 12वीं परीक्षाओं की संशोधित तिथियों को लेकर कोई घोषणा नहीं

Fri, 14 May 2021 06:03 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • राजस्थान बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित किया है।
  • बोर्ड परीक्षाओं की संशोधित तिथि को लेकर अभी घोषणा नहीं हुई है।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित किया हुआ है। कोरोना वायरस की वजह से दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं स्थगित हैं। सूबे में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मई में होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण इन्हें स्थगित करना पड़ा। हालांकि, अभी बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं के संशोधित तिथि को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। यह भी नहीं बताया है कि अन्य राज्य बोर्ड और सीबीएसई एवं आईसीएसई की तरह दसवीं कक्षा की परीक्षा रद्द होगी या नहीं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड: 12वीं परीक्षा रद्द करने को लेकर सीबीएसई ने कही ये बड़ी बात
विज्ञापन


गौरतलब है कि महाराष्ट्र, गोवा, तमिलनाडु, तेलंगाना, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य राज्यों के शिक्षा विभाग ने दसवीं कक्षा के छात्रों को इस साल बिना परीक्षा के ही आंतरिक मूल्यांकन के जरिए पास करने की घोषणा की है। जबकि, अभी राजस्थान बोर्ड ने इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया है। जबकि जैसे ही सीबीएसई ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया, उसके तुरंत बाद सूबे की सरकार ने भी बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था।  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर को देखते हुए10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन



इसे भी पढ़ें- करिअर गाइडेंस: अभ्यास से क्लीयर होंगी नीट और जेईई परीक्षाएं, एनटीए ने तैयार किया यह ऐप

वहीं, सूबे की सरकार पहले से ही पहली कक्षा से लेकर 7वीं कक्षा तक के छात्रों को बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में पदोन्नत करने की घोषणा कर चुकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें