PSEB 8th Result: मानसा की लवप्रीत कौर ने किया टॉप
पीएसईबी के चेयरपर्सन डॉ सतबीर बेदी और वाइस चेयरमैन वरिंदर कुमार भाटिया ने टॉपर्स के नामों की घोषणा की। परीक्षा में करीब तीन लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। मानसा की लवप्रीत कौर ने पूरे पंजाब में टॉप किया है। वहीं मानसा की ही गुरअंकित कौर दूसरे और लुधियाना की समरप्रीत कौर तीसरे स्थान पर रहीं।
PSEB 8th Result: 51-51 हजार रुपये पुरस्कार का एलान
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने टॉपर छात्राओं के लिए पुरस्कार का एलान किया है। इन बेटियों को सरकार द्वारा 51-51 हजार रुपये दिए जाएंगे। सीएम ने कहा कि सरकारी स्कूल और सरकार शिक्षा के स्तर को दिन-ब-दिन ऊपर उठाने के लिए प्रतिबद्ध है...शिक्षा हमारी प्राथमिकता है।
PSEB 8th Class Result 2023: कैसे डाउनलोड करें ऑनलाइन प्रोविजनल मार्कशीट?
पंजाब बोर्ड कक्षा आठवीं की परीक्षा में शामिल रहे बच्चों के अभिभावक परीक्षा परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिए जाने के बावजूद देख नहीं पा रहे थे, क्योंकि पीएसईबी की वेबसाइट पर कक्षा आठवीं के नतीजे शनिवार को अपडेट किए गए हैं-
- चरण 1: छात्र या अभिभावक पीएसईबी आधिकारिक वेबसाइट - pseb.ac.in पर जाएं।
- चरण 2: कक्षा आठवीं के परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- चरण 3: अपना रोल नंबर और पासवर्ड डालें।
- चरण 4: एक बार जब आप सफलतापूर्वक लॉग इन कर लेते हैं, तो स्कोर कार्ड होम पेज पर उपलब्ध होगा।
- चरण 5: भविष्य के संदर्भ के लिए स्कोर कार्ड डाउनलोड करें और सहेजें।