PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी कल शिक्षा क्षेत्र को बड़ा बढ़ावा देते हुए देश भर में शिक्षा और कौशल बुनियादी ढांचे के उन्नयन और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कार्य करेंगे। कल पीएम मोदी शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी लगभग 13,375 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और आधारशिला रखेंगे।
राष्ट्र को समर्पित इन परियोजनाओं में आईआईटी भिलाई, आईआईटी तिरूपति, आईआईटी जम्मू, आईआईआईटीडीएम कांचीपुरम, कानपुर में स्थित उन्नत प्रौद्योगिकियों पर अग्रणी कौशल प्रशिक्षण संस्थान - भारतीय कौशल संस्थान (आईआईएस) और केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के दो परिसर - देवप्रयाग (उत्तराखंड) और अगरतला (त्रिपुरा) का स्थायी परिसर शामिल हैं।