फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PMRBP 2024: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं से पीएम मोदी ने किया संवाद, बच्चों ने पूछे रोचक सवाल

Tue, 23 Jan 2024 07:49 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar 2024: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के विजेता बच्चों से पीएम मोदी ने मुलाकात की है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 - फोटो : @ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar 2024: पीएम नरेंद्र मोदी से राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता बच्चों ने पूछा कि उन्हें कैसे संगीत में रुचि है। उन्होंने कहा कि वह सभी प्रकार का संगीत सुनते हैं और यह उन्हें ध्यान में मदद करता है। उन्होंने मंगलवार को अपने आवास पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं से बातचीत की।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री से संवाद के दौरान बच्चों ने अपनी उन उपलब्धियों के बारे में बताया, जिनके कारण उन्हें पुरस्कार के लिए चुना गया है। संगीत, संस्कृति, सौर ऊर्जा के साथ-साथ बैडमिंटन, शतरंज जैसे खेलों व अन्य विषयों पर भी चर्चा हुई। बच्चों ने मोदी से कई सवाल किए। प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के सवाल पर मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए सौर ऊर्जा के उपयोग के लिए उनके उठाए कदमों को याद किया और बताया कि इस योजना से लोगों को कैसे लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

बच्चों को पराक्रम दिवस के महत्व पर भी चर्चा...
प्रधानमंत्री ने बच्चों से पराक्रम दिवस के महत्व पर चर्चा की। मोदी ने उन्हें बताया कि सरकार कैसे नेताजी सुभाष चंद्र बोस की विरासत का सम्मान कर रही है।

आत्मविश्वास के साथ सतत प्रयास करते रहने का आह्वान
मोदी ने विजेताओं से उनकी क्षमता निर्माण, आत्मविश्वास विकास और समस्या समाधान जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बच्चों से आत्मविश्वास और कुछ कर गुजरने की भावना के साथ सतत प्रयास करते रहने का भी आह्वान किया। पीएम ने कहा, जीवन में आगे बढ़ने पर समस्याओं को हल करने के लिए आत्मविश्वास विकसित करें। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य और शारीरिक कार्य की आवश्यकता पर भी बच्चों के साथ विस्तार से चर्चा की।
इस वर्ष देशभर से 19 बच्चों को इन पुरस्कारों के लिए चुना गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें