नई दिल्ली। देश में हर साल केंद्रीय बोर्ड और सभी राज्यों के बोर्ड को मिलाकर तकरीबन 2 करोड़ बच्चे बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होते हैं। इनमें से कई छात्र-छात्राएं अच्छी तैयारी व सही मार्गदर्शन न मिल पाने के कारण अपनी प्रतिभा के अनुकूल स्कोर हासिल करने से चूक जाते हैं जिनमें से लाखों स्टूडेंट्स फेल भी हो जाते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, केवल वर्ष 2020 में लगभग 2.70 लाख विद्यार्थी इंटर की हिन्दी विषय की परीक्षा में फेल हो गए थे जबकि उसी वर्ष लगभग 5 लाख 28 हजार छात्र-छात्राओं के 10वीं हिन्दी के एग्जाम में फेल हो जाने के आँकड़े सामने आए थे। वहीं, सीबीएसई बोर्ड में भी हज़ारों स्टूडेंट्स हर साल कॉम्पार्टमेंट परीक्षा देते हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने व भविष्य निर्माण के लिए एक्सपर्ट से मार्गदर्शन दिलाने के उद्देश्य से देश की जानी मानी ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म Safalta ने एक खास 'क्लासेस से करियर तक' प्रोग्राम की शुरुआत की है। जहां ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से अधिक से अधिक और सभी वर्ग के स्टूडेंट्स को NCERT सिलेबस पर आधारित बेहतर शिक्षा मुहैया कराई जाएगी। इस प्रोग्राम में स्टूडेंट्स को करियर में ग्रोथ दिलाने वाले खास इंग्लिश स्पीकिंग स्किल्स को भी मजबूत बनाया जाएगा।
ऐसे बहुत सारे बच्चे जो सेल्फ स्टडी करते हैं और जिनकी पहुँच अच्छे शिक्षकों या अच्छे स्टडी मैटेरियल्स तक नहीं हो पाती है, उनके लिए ये कोर्सेज एक वरदान साबित हो रहा है। जहाँ छात्रों को क्वालिटी एजुकेशन, एक्सपर्ट गाइडेंस और बहुत सारे नोट्स बहुत ही कम फीस में उपलब्ध कराये गए हैं। एक बच्चे को एक विषय के लिए लगभग मात्र 22 रूपये प्रति माह की फीस पर ये सब उपलब्ध होंगे ताकि कोई भी छात्र अपने सपनों को पूरा करने से ना चूके।
इस करियर ओरिएंटेड प्रोग्राम में दिल्ली के एक्सपर्ट्स शिक्षकों से 9वीं से 12वीं कक्षा तक के स्टूडेंट्स को वर्ल्डक्लास Safalta App पर पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा जहाँ रेगुलर लाइव क्लासेज के साथ छात्रों को रिकार्डेड बैकअप भी उपलब्ध होगा। ताकि वो समय रहते अपने कॉन्सेप्ट्स और कोर्स को पूरा कर लें। इसके अलावा विषय विशेषज्ञों द्वारा तैयार किए गए पीडीएफ नोट्स, टॉपिक व मॉक टेस्ट्स एवं 24 घंटे डाउट क्लियर कर सकेंगे।
वे छात्र जो 9वीं कक्षा से ही IIT, NEET सहित Olympiad और NTSE जैसे अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं उनके लिए यह एक सुनहरा मौका है। इस कोर्स में स्कूल की पढ़ाई के साथ-साथ एक्सपर्ट शिक्षकों के गाइडेंस में एंट्रेंस परीक्षाओं और विभिन्न स्कॉलरशिप टेस्ट की तैयारी कराई जाती है। ताकि छात्र शुरू से ही इन परीक्षाओं के लिए खुद को तैयार कर सके। यह प्रोग्राम दोनों माध्यमों- हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध होगा।
क्या है सफलता की इस पहल का मूल उद्देश्य
9 महीने में होगी 450 घंटे की लाइव क्लासेज
NCERT पैटर्न पर आधारित CBSE सहित यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा इत्यादि बोर्ड की तैयारी
टॉपिक आधारित शॉर्ट नोट्स मुहैया कराना
इंग्लिश स्पीकिंग और पर्सनालिटी डेवलपमेंट ट्रेनिंग
अगर आप भी स्कूली पढ़ाई के साथ-साथ IIT-JEE और NEET की तैयारी करना चाहते हैं तो बिना समय गंवाएं आज ही Safalta के इस खास प्रोग्राम में एडमिशन लें। आज यानी 20 अप्रैल को ये कोर्सेज मात्र 999 रूपये के शुरूआती फीस में उपलब्ध होगा, कल से इनके फीस में भारी वृद्धि हो सकती है। इन कोर्सेज के नए बैच 21 अप्रैल 2022 से शुरू हो रहे हैं। अधिक जानकारी व एडमिशन के लिए विजिट करें- Safalta School Classes Online- Join Now