फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CHSE Plus 2 result: आज घोषित होंगे कक्षा 12वीं कला संकाय के परिणाम, दो लाख छात्रों को है इंतजार

Sat, 14 Aug 2021 10:53 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीएचएसई), ओडिशा शनिवार, 14 अगस्त, 2021 को कक्षा 12वीं के कला संकाय के परिणाम घोषित करने जा रहा है। ओडिशा सीएचएसई कला संकाय का परिणाम 2021 के साथ, परिषद सीएचएसई व्यावसायिक परीक्षा का परिणाम भी घोषित करेगी।
विज्ञापन
chse odisha result 2021 - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीएचएसई), ओडिशा शनिवार, 14 अगस्त, 2021 को कक्षा 12वीं के कला संकाय के परिणाम घोषित करने जा रहा है। ओडिशा सीएचएसई कला संकाय का परिणाम 2021 के साथ, परिषद सीएचएसई व्यावसायिक परीक्षा का परिणाम भी घोषित करेगी। उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद ओडिशा के करीब दो लाख से अधिक छात्रों को बेसब्री से अपने परीक्षा परिणामों का इंतजार है। 

विज्ञापन


छात्र सीएचएसई ओडिशा कक्षा 12वीं कला संकाय का परिणाम 2021 और कक्षा 12वीं वोकेशनल परिणाम आधिकारिक वेबसाइट - orissaresults.nic.in पर देख सकेंगे। ओडिशा सीएचएसई कला परिणाम जानने के लिए, छात्रों को अपने रोल नंबर और पंजीकरण संख्या की आवश्यकता होगी।

गौरतलब है कि सीएचएसई +2  यानी कक्षा 12वीं विज्ञान और वाणिज्य संकाय के परिणाम पहले ही 31 जुलाई, 2021 को घोषित किए जा चुके हैं। इस वर्ष विज्ञान संकाय में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 95.15 फीसदी और वाणिज्य संकाय में पास प्रतिशत 94.96 फीसदी रहा है।
विज्ञापन


कैसे देखें ओडिशा कक्षा 12वीं के परिणाम?

  • चरण 1:  छात्र सबसे पहले सीएचएसई ओडिशा की आधिकारिक वेबसाइट http://chseodisha.nic.in/ पर जाएं। 
  • चरण 2: अब छात्र रिजल्ट टैब पर क्लिक करें या नीचे लिस्ट में सीएचएसई +2 कला संकाय परिणाम लिंक पर क्लिक करें। 
  • चरण 3: रोल नंबर और पंजीकरण संख्या सहित लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें। 
  • चरण 4: ओडिशा +2 सीएचएसई कला परिणाम देखने के लिए अब सबमिट बटन पर क्लिक करें। 
  • चरण 5: स्क्रीन पर परिणाम दिखाई देगा। इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट रख लें। 

डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे
विज्ञापन

हालांकि, ओडिशा सीएचएसई 12वीं कला संकाय परिणाम की डिजिटल मार्कशीट 14 अगस्त से ही डाउनलोड की जा सकती है। ओडिशा बोर्ड कक्षा 12वीं कला परिणाम की मार्कशीट की हार्ड कॉपी स्कूलों द्वारा बाद में प्रदान की जाएगी। 

रद्द कर दी गई थी सीएचएसई परीक्षा

कोविड-19 के बीच छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए इस साल ओडिशा सीएचएसई परीक्षा रद्द कर दी गई थी। नियमित छात्रों को 10वीं की बोर्ड परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर थ्योरी पेपर में अंक दिए गए हैं। नियमित और पूर्व-नियमित परीक्षार्थियों के लिए उनके उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्तर पर एक पेपर के व्यावहारिक / परियोजना घटक में अंक प्रदान किए गए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें