- चरण 1: छात्र सबसे पहले सीएचएसई ओडिशा की आधिकारिक वेबसाइट http://chseodisha.nic.in/ पर जाएं।
- चरण 2: अब छात्र रिजल्ट टैब पर क्लिक करें या नीचे लिस्ट में सीएचएसई +2 कला संकाय परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- चरण 3: रोल नंबर और पंजीकरण संख्या सहित लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- चरण 4: ओडिशा +2 सीएचएसई कला परिणाम देखने के लिए अब सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- चरण 5: स्क्रीन पर परिणाम दिखाई देगा। इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट रख लें।
डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे
हालांकि, ओडिशा सीएचएसई 12वीं कला संकाय परिणाम की डिजिटल मार्कशीट 14 अगस्त से ही डाउनलोड की जा सकती है। ओडिशा बोर्ड कक्षा 12वीं कला परिणाम की मार्कशीट की हार्ड कॉपी स्कूलों द्वारा बाद में प्रदान की जाएगी।
रद्द कर दी गई थी सीएचएसई परीक्षा
कोविड-19 के बीच छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए इस साल ओडिशा सीएचएसई परीक्षा रद्द कर दी गई थी। नियमित छात्रों को 10वीं की बोर्ड परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर थ्योरी पेपर में अंक दिए गए हैं। नियमित और पूर्व-नियमित परीक्षार्थियों के लिए उनके उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्तर पर एक पेपर के व्यावहारिक / परियोजना घटक में अंक प्रदान किए गए हैं।