नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग ने एनटीएसई चरण II परीक्षा 2020-21 को स्थगित कर दिया है। इसे लेकर एनसीईआरटी ने नोटिस जारी किया है। राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय 12 मई को किया गया है। इस परीक्षा को कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण की वजह से स्थगित किया गया है। एनटीएसई स्टेज 2 परीक्षा का आयोजन 13 जून को होना था। लेकिन, कोरोना की दूसरी लहर की लजह से जिस तरह से तेजी से संक्रमण बढ़ रहा है और लगभग सभी राज्यों में लॉकडाउन लगाया गया है, उसे देखते हुए यह परीक्षा स्थगित कर दी गई है।