नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग द्वारा राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (NTSE) स्टेज 2 का रिजल्ट जारी किया गया है। एनटीएसई स्टेज 2 परीक्षा इस साल 14 फरवरी को आयोजित हुई थी। जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे एनसीईआरटी की आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं।