कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डॉ सीएन अश्वत्नारायण का कहना है कि सरकार ने अभी तक स्कूलों और कॉलेजों को फिर से खोलने पर कोई निर्णय नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि चर्चा के बाद इस पर विचार किया जाएगा। न्यूज एजेंसी 'एएनआई' से बातचीत करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अभी कोरोना की वर्तमान स्थिति को देखते हुए कॉलेज एवं विश्वविद्यालय बंद हैं। 18 साल से ऊपर के लोगों के टीकाकरण अभियान के आधार पर यह तय किया जाएगा कि स्कूल एवं कॉलेजों को फिर से खोलने पर आगे कैसे बढ़ना है।