इनकी मदद से होगा है डाउनलोड
छात्रों को अपने स्कोर कार्ड देखने, डाउनलोड करने और प्रिंट करने के लिए अपनी ईमेल आईडी का इस्तेमाल करना होगा। परीक्षा प्राधिकरण ने पाठ्यक्रमों की एक सूची जारी करते हुए कहा, "103 पाठ्यक्रमों (सभी सीबीटी मोड में आयोजित) के लिए जनवरी 2023-सेमेस्टर परीक्षा के परिणाम - एलओटी- II, जैसा कि अनुबंध- I में उल्लिखित है, अब एनटीए की वेबसाइट पर होस्ट कर दिए गए हैं।" इसमें कहा गया है कि बाकी के पाठ्यक्रमों के परिणाम प्रक्रियाधीन हैं और उचित समय पर घोषित किए जाएंगे।
एनटीए ने 16 नवंबर को 182 पाठ्यक्रमों के जनवरी सेमेस्टर का परिणाम घोषित किया। कुल 351 पेपरों के लिए परीक्षा 19, 20 और 21 अक्तूबर को छह सत्रों में 77 शहरों के 102 केंद्रों पर संपन्न कराई गई थी।
एनटीए ने कहा, "एनटीए की जिम्मेदारी ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करने, परीक्षा आयोजित करने, अंकों की घोषणा करने और आगे की कार्रवाई के लिए शिक्षा मंत्रालय को परिणाम प्रदान करने तक सीमित है।"