GATE 2024: ये हैं महत्वपूर्ण तिथियां
GATE 2024 परीक्षा 3, 4, 10 और 11 फरवरी को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली है। उम्मीदवार 3 जनवरी, 2024 से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। संस्थान 21 फरवरी को GATE 2024 की उत्तर कुंजी जारी करेगा और परिणाम 16 मार्च, 2024 को घोषित किया जाएगा।
GATE 2024 Mock Test: कौन हो सकता है शामिल
गौरतलब है कि मॉक टेस्ट केवल उन्हीं उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध होगा जिन्होंने GATE 2024 परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण कराया है। उम्मीदवारों को पंजीकरण के दौरान यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। मॉक टेस्ट में प्रश्न GATE पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न पर आधारित होते हैं।
आईआईटी में प्रस्तावित एमटेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए परीक्षा कुल 30 पेपरों के लिए आयोजित की जाएगी। पेपर में जनरल एप्टीट्यूड सेक्शन और कोर डिसिप्लिन से प्रश्न होंगे।