फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DUET PG Scorecard: एनटीए ने 21 पाठ्यक्रमों के लिए जारी किया स्कोरकार्ड, यह है डायरेक्ट लिंक

Sat, 06 Nov 2021 05:44 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

DUET PG Scorecard 2021: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए ने 21 और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए DUET स्कोर कार्ड 2021 जारी किया है। उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे एनटीए की आधिकारिक साइट nta.ac.in के माध्यम से स्कोरकार्ड की जांच कर सकते हैं।
विज्ञापन
NTA DUET PG Scorecard - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने दिल्ली यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट (डीयूईटी पीजी) के स्कोरकार्ड की तीसरी लिस्ट जारी कर दी गई है। छात्र एनटीए डीयूईटी पीजी 2021 स्कोरकार्ड एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 26-30 सितंबर और 1 अक्टूबर को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा पूरे भारत के 27 शहरों में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की थी, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) शामिल थे। उत्तर कुंजी चुनौतियों को 8-10 अक्टूबर से लाइव किया गया था। ध्यान रहे कि एनटीए ने कुछ पाठ्यक्रमों के लिए डीयूईटी पीजी परिणाम स्कोरकार्ड पहले ही जारी कर दिया था।

विज्ञापन

बीएड, बीपीएड, एलएलबी, एमए अरैबिक, एमए तुलनात्मक भारतीय साहित्य, एमए भूगोल, एमए जापानी, एमए दर्शनशास्त्र, एमए मनोविज्ञान, एमए पंजाबी, एमए रूसी अध्ययन, एमए संस्कृत, एमएससी गणित शिक्षा, एमएससी रसायन विज्ञान, एमएससी डेवलपमेंट कम्युनिकेशन एंड एक्सटेंशन, एमएससी एनवायरनमेंटल स्टडीज, एमएससी ह्यूमन डेवलपमेंट एंड चाइल्डहुड स्टडीज, मास्टर ऑफ ऑपरेशनल रिसर्च, एमएससी फिजिक्स, एमएससी प्लांट मॉलिक्यूलर बायोलॉजी एंड बायोटेक्नोलॉजी और एमएससी जर्मन सहित पाठ्यक्रमों के लिए स्कोरकार्ड जारी किए गए हैं।

एनटीए डीयूईटी पीजी 2021 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का यह है सीधा लिंक

डीयूईटी पीजी परिणाम 2021: ऐसे करें डाउनलोड

  • एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाएं।
  • डीयूईटी पीजी परिणाम की अधिसूचना पर क्लिक करें।
  • नोटिफिकेशन पर, स्कोरकार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र संख्या और जन्म तिथि के साथ लॉगिन करें।
  • स्कोरकार्ड जमा करें और डाउनलोड करें।
विज्ञापन

डीयूईटी का आयोजन दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा पेश किए जाने वाले स्नातकोत्तर, पीएचडी, एमफिल और कुछ स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। इससे पहले, एनटीए ने स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए डीयूईटी परिणाम घोषित किया था। स्कोरकार्ड कुल नौ पाठ्यक्रमों के लिए जारी किया गया था। किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार एनटीए हेल्पडेस्क को 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या एनटीए को duet@nta.ac.in पर लिख सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें