सैन्य नर्सिंग सर्विस एसएससी परीक्षा में इतने उम्मीदवार हुए शामिल:
परीक्षा के लिए देशभर से कुल 28,220 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था,उनमें से 24,725 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए थे। ऑनलाइन परीक्षा में चयनित लोगों को आगे के चयन के लिए साक्षात्कार दौर में भाग लेना होगा।
एनटीए द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, "साक्षात्कार के लिए चुने गए उम्मीदवारों की उम्मीदवारी पूरी तरह से अस्थाई है। दस्तावेजों और अन्य पात्रता मानदंडों के सत्यापन के अधीन है। यदि साक्षात्कार के लिए बुलाए गए उम्मीदवार के पास पात्रता मानदंड के अनुसार दस्तावेज नहीं पाए जाते हैं, तो उम्मीदवार को साक्षात्कार में उपस्थित होने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा और चयन रद्द कर दिया जाएगा"