NTA BHU Entrance Test 2021: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के अंडर ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (UET) और पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (PET) के नतीजों को जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय में इन प्रवेश परीक्षा के आधार पर इन कोर्स में दाखिला होगा। छात्र अपने एंट्रेंस टेस्ट के स्कोरकार्ड को bhuet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाकर भी देख सकते हैं। अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट 8 से 30 सितंबर और 1, 3 और 4 अक्तूबर को आयोजित किए गए थे। इन प्रवेश परीक्षाओं को कंप्यूटर बेस्ड, हाइब्रिड (टेबलेट), पेन-पेपर ओएमआर बेस्ड मोड पर आयोजित किया गया था।
BHU UET, PET Result 2021 कैसे करें चेक
- चरण 1: अधिकारीक वेबसाइट bhuet.nta.nic.in पर जाएं।
- चरण 2: BHU UET/ PET result 2021 पर क्लिक करें।
- चरण 3: अपने रोल नंबर/ जन्म तिथि को लॉग-इन में भरें।
- चरण 4: UET/ PET रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
क्या है एडमिशन क्राइटेरिया