NIOS Exam 2023 Late Fee: विलंब शुल्क के साथ आवेदन
अक्तूबर-नवंबर 2022 सत्र की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के पास 10 जनवरी 2023 तक अपना आवेदन जमा करने का समय दिया गया था। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है उनके पास अब विलंब शुल्क के आवेदन करने का आज यानी 17 जनवरी, 2023 तक ही आखिरी मौका है। इसके लिए उम्मीदवारों को प्रति विषय 100 रुपये विलंब शुल्क देना होगा।
सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी विषयों के लिए परीक्षा का आयोजन अप्रैल-मई 2023 के महीने में किया जाएगा। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, परीक्षा शुल्क 250 रुपये पर सब्जेक्ट है और थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों विषयों में प्रैक्टिकल के लिए अतिरिक्त शुल्क 120 रुपये प्रति विषय है।